जयपुर

जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा, 20 हजार में बेचता था 40 हजार की पिस्टल

राजधानी जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हथियार तस्कर भी था। 20 हजार रुपए कीमत की पिस्टल 40 हजार रुपए में बेचता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2026, 8:02 AM IST
Jaipur Big reveal in pregnant woman molestation case accused sold 40K pistols for 20K
आरोपी राहुल घुरैया उर्फ राज (फोटो- पत्रिका)

Jaipur Crime News: जयपुर पुलिस की गिरफ्त में आए ग्वालियर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल घुरैया ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जवाहर सर्कल इलाके में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुए इस आरोपी के तार अब अवैध हथियारों की तस्करी से भी जुड़ गए हैं।

पुलिस की सघन पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर जयपुर में सप्लाई कर रहा था। उसके काम करने का तरीका कुछ इस प्रकार था।

  • वह एमपी से सस्ते दामों पर हथियार खरीदता और जयपुर में उन्हें दोगुने दामों पर बेच देता था।
  • वह मध्यप्रदेश से करीब 20 हजार रुपए में पिस्टल खरीदता और जयपुर में उसे 40 हजार रुपए तक में सप्लाई करता था।
  • महज 5 हजार रुपए में कट्टा खरीदकर वह उसे 8 हजार रुपए में बेच देता था।

सांगानेर में भी वारदात को दिया अंजाम

राहुल ने केवल छेड़छाड़ ही नहीं, बल्कि अन्य आपराधिक वारदातों की बात भी कबूली है। उसने खुलासा किया कि जवाहर सर्कल जैसी ही एक वारदात उसने सांगानेर थाना इलाके में भी की थी। वारदात के समय वह सांगानेर क्षेत्र में ही फरारी काट रहा था और वहीं से अपनी अवैध गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई और आगामी जांच

जयपुर पुलिस आरोपी राहुल घुरैया को ग्वालियर के मुरैना से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई थी। पुलिस को अंदेशा है कि वह जयपुर के कई अन्य इलाकों में भी लूट, छेड़छाड़ और अवैध हथियार सप्लाई की वारदातों में शामिल रहा है।

राहुल घुरैया का पकड़ा जाना जयपुर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। फिलहाल, पुलिस उन खरीदारों का पता लगाने में जुटी है जिन्हें राहुल ने हथियार बेचे थे। ताकि शहर में पनप रहे अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Updated on:
27 Apr 2026, 8:02 AM IST
Published on: