जयपुर

Jaipur: अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गैंग के दिल्ली-मुंबई से जुड़े तार, म्यूजिक कॉन्सर्ट में उड़ाए थे 50 से ज्यादा मोबाइल

aipur Mobile Theft Gang: सीतापुरा जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में शनिवार रात आयोजित पंजाबी सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट में संगीत की धुन के बीच जेबकतरों ने जमकर हाथ साफ किए।
2 min read
Apr 09, 2026
Concert THief
मोबाइल चोरी गैंग के दो आरोपी ​अरेस्ट, पत्रिका फोटो

Jaipur Mobile Theft Gang: सीतापुरा जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में शनिवार रात आयोजित पंजाबी सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट में संगीत की धुन के बीच जेबकतरों ने जमकर हाथ साफ किए। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल (34) मलकागंज दिल्ली का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी कृष्णा अरविन्द पेडनेकर (26) निर्मल नगर मुंबई का निवासी है

50 से ज्यादा फोन हुए थे चोरी

उल्लेखनीय है कि इस कॉन्सर्ट के दौरान करीब 50 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की बात सामने आई थी। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कई युवाओं को कार्यक्रम के बीच में ही मोबाइल गायब होने का पता चला, वहीं कई लोगों को घर जाने के बाद इसका एहसास हुआ। कुछ मामलों में मोबाइल गिरने की भी सूचना है। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी हुए अन्य मोबाइलों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने बुधवार के अंक में "म्यूजिक कॉन्सर्ट में सुरक्षा के सुर बेताल, 25 लाख के 50 से ज्यादा मोबाइल पार" शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर शनिवार को हुए इस कॉन्सर्ट में सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस जांच में तेजी आई और दो आरोपी पकड़े गए।

दिल्ली, मुंबई तक जुड़े गैंग के तार

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली और मुंबई में चोरी के मोबाइल फोन बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के अनुसार दिल्ली और मुंबई में चोरी के महंगे मोबाइल फोन की सबसे ज्यादा डिमांड है और डिमांड के अनुसार ही भीड़भरे इलाकों में सर्वाधिक वारदातें की गई हैं।

मालूम हो बीते ​माह जयपुर शहर के महेश नगर इलाके में साप्ताहिक हाट बाजार में भी एक साथ दर्जनों मोबाइल फोन चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया था। जयपुर में बड़े आयोजन जैसे म्यूजिक कॉन्सर्ट, क्रिकेट मैच में जुटने वाली भीड़ में चोरी की वारदातें पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वारदातें

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली और मुंबई में चोरी के मोबाइल फोन बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के अनुसार दिल्ली और मुंबई में चोरी के महंगे मोबाइल फोन की सबसे ज्यादा डिमांड है और डिमांड के अनुसार ही भीड़भरे इलाकों में सर्वाधिक वारदातें की गई हैं। मालूम हो बीते ​माह जयपुर शहर के महेश नगर इलाके में साप्ताहिक हाट बाजार में भी एक साथ दर्जनों मोबाइल फोन चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया था। जयपुर में बड़े आयोजन जैसे म्यूजिक कॉन्सर्ट, क्रिकेट मैच में जुटने वाली भीड़ में चोरी की वारदातें पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।

Updated on:
09 Apr 2026 10:37 am
Published on:
09 Apr 2026 10:37 am