जयपुर

Jaipur Metro New Update : जयपुर मेट्रो को मिलेगा नया नाम, पीएम मोदी रखेंगे लाइन-2 की आधारशिला! अंतिम मंजूरी का इंतजार

Jaipur Metro New Update : जयपुर मेट्रो का जल्द ही नाम बदल जाएगा। जयपुर मेट्रो को नया नाम मिलेगा। अब जयपुर मेट्रो नाम बदल कर नया नाम रखा जाएगा। साथ ही इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो लाइन-2 की आधारशिला रख सकते हैं।
less than 1 minute read
Jaipur Metro to get a new name RMRC PM Modi to lay foundation stone for Line 2 final approval awaited
जयपुर मेट्रो। फाइल फोटो पत्रिका

Jaipur Metro New Update : जयपुर मेट्रो का जल्द ही नाम बदल जाएगा। जयपुर मेट्रो को नया नाम मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में जयपुर मेट्रो लाइन-2 की आधारशिला रख सकते है। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि आधारशिला समारोह के बाद जयपुर मेट्रो रेलवे निगम (जेएमआरसी) का नाम बदलकर राजस्थान मेट्रो रेलवे निगम (आरएमआरसी) हो जाएगा।

अंतिम मंजूरी अभी बाकी है

जयपुर मेट्रो रेलवे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस बारे में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है। हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल से परियोजना को अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि वे पीएमओ से अंतिम मंजूरी और शिलान्यास समारोह की निश्चित तिथि दोनों की एक साथ मिलने की उम्मीद है।

जयपुर मेट्रो को जल्द मिलेगा नया नाम

मेट्रो के एक अधिकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो (कोलकाता मेट्रो के अलावा) एकमात्र मेट्रो है, जिसका निर्माण और संचालन राज्य सरकार ने किया है। अब, हम निगम को केंद्र और राज्य के बीच एक संयुक्त उद्यम इकाई में बदलकर आरएमआरसी का गठन करेंगे।

Updated on:
08 Feb 2026 09:41 am
Published on:
03 Feb 2026 01:43 pm