जयपुर

कहीं पति लखपति, कहीं पत्नी करोड़पति, जानें जयपुर नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्योरा

जयपुर नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की चुनावी राह का फैसला भले ही मतदाता करेंगे, लेकिन नामांकन पत्रों में दिए गए ब्योरे ने उनके बैंक बैलेंस और संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा उजागर कर दिया है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों में कई करोड़पति हैं, तो कई लखपति। दिलचस्प बात यह है कि कई प्रत्याशियों के मुकाबले उनकी पत्नियों के नाम अधिक चल-अचल संपत्ति दर्ज है।
2 min read
Sep 03, 2026
jaipur municipal corporation election 2026
वार्ड पति बनने की दौड़ में करोड़पति भी, कहीं पति से भारी पत्नी की तिजोरी (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Jaipur Municipal Corporation Elections: जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड पति (वार्ड पार्षद) बनने चले प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भले ही वोटर करेंगे, लेकिन नामांकन पत्रों ने उनके बैंक बैलेंस और संपत्ति का हिसाब पहले ही खोल दिया है। नामांकन पत्रों में दिए गए संपत्ति के ब्योरे में किसी के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति है तो कोई लाखों की संपत्ति के साथ चुनाव मैदान में है। कई प्रत्याशियों के मुकाबले उनकी पत्नी के नाम अधिक संपत्ति दर्ज है।

बता दें कि कहीं पत्नी की चल संपत्ति पति से दोगुनी है तो कहीं करोड़ों की अचल संपत्ति पति पत्नी की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा है। जेवरात और वाहनों का ब्यौरा भी प्रत्याशियों की आर्थिक स्थिति की अलग तस्वीर पेश करता है।

प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

वार्ड 112: भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी की चल संपत्ति 25.71 करोड़, अचल संपत्ति 10.16 करोड़, तीन वाहन हैं। पत्नी के नाम 10.26 करोड़ की चल और 4.46 करोड़ की अचल संपत्ति, 2.69 करोड़ रुपए के जेवरात हैं। दंपती की चल-अचल संपत्ति 50.59 करोड़ है। कांग्रेस के आशीष शर्मा की 29.18 लाख की चल संपत्ति, 50 ग्राम सोना, एक वाहन, पत्नी के पास 21.45 लाख चल, 8 लाख की अचल संपत्ति, 100 ग्राम सोना, दो किलो चांदी है।

वार्ड 43: भाजपा के शैलेंद्र भार्गव के पास 94.61 लाख की चल, 55 लाख रुपए की अचल संपत्ति, 80 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी है। पत्नी के नाम 1.55 करोड़ की चल और 1.25 करोड़ की अचल संपत्ति है। दंपती की घोषित चल-अचल संपत्ति 4.30 करोड़ है। कांग्रेस के आशीष शर्मा की चल संपत्ति 31 लाख है, पत्नी के पास 5.95 लाख की चल संपत्ति है। दोनों के पास 10 और 20 ग्राम सोना है।

वार्ड 76: भाजपा के पुनीत कर्नावट के पास 1.12 करोड़ की चल और 1.22 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 580 ग्राम सोना और एक वाहन है। पत्नी के नाम 2.17 करोड़ की चल संपत्ति और 980 ग्राम सोना है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन की चल संपत्ति 5.55 लाख और अचल संपत्ति 24.42 लाख है। दो वाहन और 1.25 लाख के जेवरात हैं। पत्नी के नाम 90.89 लाख रुपए की चल संपत्ति और 58.42 लाख के जेवरात हैं।

वार्ड 100: निर्दलीय मनोज मुदगल की चल संपत्ति 13.15 लाख और अचल संपत्ति 54.88 लाख है। पत्नी के नाम 52.77 लाख चल और 1.41 करोड़ की अचल संपत्ति है। भाजपा के रविशंकर शर्मा की चल संपत्ति 91.95 लाख और अचल संपत्ति 2.24 करोड़ है। पत्नी के नाम 50 लाख चल और 1.63 करोड़ अचल संपत्ति है। कांग्रेस के दुर्गेश शर्मा ने 54.36 लाख की चल और 4 लाख की अचल संपत्ति घोषित की है।

वार्ड 110: भाजपा की ज्योति खंडेलवाल के पास 98 लाख की चल, 450 ग्राम सोना और 2.5 किलो चांदी है। पति के नाम 25.92 लाख चल और 3 करोड़ की अचल संपत्ति और एक वाहन है। कांग्रेस की सुनीता मेठी के पास 1.19 करोड़ की चल, 700 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है। पति के नाम 34.65 लाख की चल और 200 ग्राम सोना है।

वार्ड 98: भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंघी ने 2.68 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की है। उनके पास कोई वाहन नहीं है। वहीं, कांग्रेस के राजकुमार शर्मा के पास 12 लाख रुपए की चल और 2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और दो वाहन हैं। पत्नी के नाम 6.30 लाख रुपए की चल और 7.50 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

Updated on:
03 Sept 2026 11:36 am
Published on:
03 Sept 2026 11:36 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: ‘विधायक ने पूछा पर्सनली मेरे लिए क्या किया?’, टिकट से वंचित कांग्रेस उपाध्यक्ष पूजा भार्गव के गंभीर आरोप

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस को बड़ा झटका, 200 प्रत्याशी बाहर; बिगड़े सियासी समीकरण

ALERT : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 5 ‘खतरनाक’ पैकेज्ड फूड ब्रांड्स पर लगाया बैन, घी-चाय से लेकर मिर्च तक शामिल, पढ़ें काम की खबर

Rajasthan Politics : ‘मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद…’, Ex-CM अशोक गहलोत ने CM भजनलाल का वीडियो शेयर करते हुए ऐसा क्यों कहा?

Rajasthan Nikay Chunav: जयपुर की 10 हॉट सीटों पर BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानें क्यों दांव पर लगी दिग्गजों की साख?