जयपुर

Jaipur Police : जयपुर पुलिस की नई कवायद, अब कैब में महिलाओं का सफर होगा सुरक्षित, जानें कैसे

Jaipur Police : जयपुर में कैब में सफर करने वाली महिलाएं अब सुरक्षित रहेंगी। जयपुर पुलिस ने उठाया है बड़ा कदम। जयपुर पुलिस के इस कदम से ना केवल महिलाओं को सफर के दौरान सुरक्षा मिलेगी बल्कि बल्कि किसी भी अनुचित घटना को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को भी मदद मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2025, 10:03 AM IST
Jaipur Police New initiative now women journey in cabs will be safe Know
फाइल फोटो पत्रिका

Jaipur Police : महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने नई कवायद शुरू की है। इसके तहत उनके सुरक्षित सफर के लिए शहर में चलने वाली कैब में डैशकैम लगाए जा रहे है। इससे ना केवल महिलाओं को सफर के दौरान सुरक्षा मिलेगी बल्कि बल्कि किसी भी अनुचित घटना को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को भी मदद मिलेगी।

शुरूआत में 250 कैब में डैश कैम इस्टॉल किया जाना तय किया गया है, जिसमें से अभी 60 में इसे लगाया जा चुका है। इसके बाद अन्य कैब में भी इसे इस्टॉल किया जाएगा। कैब में लगने वाला डैश कैम को पुलिस के राजकॉप ऐप से जोड़ा जाएगा।

इस तरह करेगा काम

डैश कैम एक छोटा कैमरा होता है, जिसे कार के डैश बोर्ड पर लगाया जाता है। यह ड्राइविंग के दौरान सड़क और आस-पास की वीडियो रिकार्ड करता है।

महिला अपराध की स्थिति

अपराध - 2024 - 2025
बलात्कार - 320 - 318
अत्याचार - 1932 - 2110
पोक्सो - 98 - 180
(सभी आंकड़े दोनों वर्ष में जनवरी से जुलाई तक)

डैश कैम से मिलेगा सुरक्षा कवच

कैब और बाइक में लगे डैशकैम महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेंगे। राजकॉप पर मदद मांगते ही नजदीकी पुलिस फोर्स तत्काल घटना स्थल पर पहुंच जाएगी, जिससे महिलाओं को तत्काल मदद मिल सकेगी। यह तकनीकी नवाचार महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगा। इसके जरिए पुलिस को मामले की जांच में भी मदद मिलेगी।

महिलाओं की सुरक्षा का रखा ध्यान

जयपुर पुलिस की यह मुहिम महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी सफलता साबित होगी। इससे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अन्य अपराधों पर नियंत्रण होगा।
बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर, जयपुर

Updated on:
5 Sep 2025, 10:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप