जयपुर

जयपुर में महिला की साजिश: 50 हजार में किराए पर लिए बाउंसर, परिचित को उठवाकर मांगी 40 लाख की फिरौती

जयपुर के भांकरोटा में महिला ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर 48 वर्षीय परिचित का बाउंसरों से अपहरण करवाया और 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पीड़ित को मुहाना, मानसरोवर घुमाने के बाद मोहित कॉटेज में रखा गया। भांकरोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबिश देकर पीड़ित को मुक्त कराया और महिला समेत 3 आरोपियों को रिवॉल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2026, 8:08 AM IST
jaipur woman hires bouncers
आरोपी गिरफ्तार (पत्रिका फोटो)

जयपुर: भांकरोटा क्षेत्र में 40 लाख रुपए की फिरौती के लिए एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने अपने ही परिचित 48 वर्षीय व्यक्ति के अपहरण की साजिश रची और 50 हजार रुपए की सुपारी देकर बाउंसरों के जरिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रविवार देर रात करणी विहार क्षेत्र से पीड़ित को सकुशल मुक्त करा लिया।

हरियाणा निवासी महिला आरोपी गिरफ्तार

मामले में हरियाणा निवासी सुमन यादव (41), नादोती खेड़ली निवासी विष्णु गुर्जर (22) और मोनू गुर्जर (21) को गिरफ्तार किया गया। ये तीनों वर्तमान में करणी विहार क्षेत्र के रजनी विहार स्थित मोहित कॉटेज में रह रहे थे। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

40 लाख रुपए की फिरौती मांगी

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण के अनुसार, चित्तौड़गढ़ के मंडफिया निवासी पोखरचंद खटीक जयसिंहपुरा स्थित एक सर्विस सेंटर पर अपनी एसयूवी ठीक कराने आए थे। इसी दौरान आरोपी महिला सुमन यादव अपने बाउंसरों के साथ बिना नंबर की गाड़ी में पहुंची और पोखरचंद का अपहरण कर ले गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के बेटे ऋत्विज को व्हाट्सएप कॉल कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी और रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

रातभर शहर में घुमाते रहे

एसीपी दीपक खण्डेलवाल ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से सिम निकाल दी। सुमन ने अपने फोन का वाई-फाई जोड़कर पीड़ित के मोबाइल से ही उसके बेटे को फिरौती का कॉल करवाया। बेटे के चित्तौड़गढ़ से जयपुर आने के दौरान आरोपी पीड़ित को मुहाना, मानसरोवर, श्यामनगर और करणी विहार इलाकों में घुमाते रहे और रात होने पर उसे रजनी विहार स्थित मोहित कॉटेज ले गए।

रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

पीड़ित के बेटे की पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई सूचना के बाद भांकरोटा थाना पुलिस हरकत में आई। करणी विहार स्थित मकान पर दबिश देकर पोखरचंद को सकुशल मुक्त कराया गया और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाउंसर विष्णु के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर, 6 कारतूस और 2 खोल बरामद हुए हैं।

Updated on:
18 Aug 2026, 8:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

राजस्थान में 11वीं पास बना MBBS डॉक्टर, वार्ड बॉय से की शुरुआत, फर्जी डिग्री के दम पर देश के बड़े अस्पतालों का बना चिकित्सक

Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी