जयपुर

Vande Bharat Train : जोधपुर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ी खबर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की नई घोषणा

Vande Bharat Train : केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जोधपुर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए नई घोषणा की गई है।
less than 1 minute read
Jodhpur-Jaipur-Delhi Vande Bharat train Big news Railway Minister ashwini vaishnaw new announcement
फाइल फोटो पत्रिका

Vande Bharat Train : जोधपुर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ी खबर। दिल्ली को जयपुर और जोधपुर से जोड़ने वाली वंदेभारत ट्रेन के कोच बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली कैंट से जोधपुर के बीच संचालित वंदे भारत में फिलहाल 8 कोच लगे हैं, जबकि यात्री भार क्षमता से अधिक है। ऐसे में इस ट्रेन को 20 कोच की करने का निर्णय किया है। जल्द की इसे अमल में लाया जाएगा।

सितम्बर से हो रहा है संचालन

जोधपुर से दिल्ली कैंट तक आने और जाने वाली जोधपुर की दूसरी वन्दे भारत सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 25 सितम्बर को हुआ था। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। ट्रेन का नियमित संचालन 27 सितम्बर से शुरू हुआ है।

दिल्ली-जोधपुर के बीच आवागमन और होगा सुगम

जोधपुर एक प्रमुख पर्यटन शहर है। वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तारित कोचों से न केवल स्थानीय यात्रियों बल्कि पर्यटकों और व्यापारियों को भी फायदा होगा। इससे दिल्ली और जोधपुर के बीच आवागमन और सुगम होगा।

Updated on:
11 Mar 2026 08:15 am
Published on:
11 Mar 2026 08:14 am