जयपुर

Khatushyamji: यदि आप खाटूश्यामजी जा रहे हैं तो सुनो, 26 सितम्बर को बंद रहेंगे मंदिर के पट

Khatushyamji temple closure: मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर के पट 25 सितम्बर की रात 10 बजे से बंद कर दिए जाएंगे और 26 सितम्बर की शाम 5 बजे तक बंद ही रहेंगे। इस दौरान केवल पुजारीगण और सेवक ही बाबा की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2025, 5:17 PM IST
Sikar Khatushyamji Mandir
Khatushyamji Mandir

Khatu Shyam Darbar: जयपुर। सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। आगामी 26 सितम्बर को बाबा श्याम का दरबार दिनभर बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने जानकारी दी है कि इस दिन बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजन और तिलक श्रृंगार का आयोजन किया जाएगा। इसी कारण भक्तों के दर्शन की व्यवस्था अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर के पट 25 सितम्बर की रात 10 बजे से बंद कर दिए जाएंगे और 26 सितम्बर की शाम 5 बजे तक बंद ही रहेंगे। इस दौरान केवल पुजारीगण और सेवक ही बाबा की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दिन खाटू धाम की यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं और दर्शन के लिए 26 सितम्बर की शाम 5 बजे के बाद ही मंदिर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि खाटूश्यामजी मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। विशेष अवसरों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए मंदिर प्रशासन समय-समय पर विशेष व्यवस्थाएं करता रहता है।
इस बार तिलक श्रृंगार एवं विशेष पूजन के कारण मंदिर बंद रहने की व्यवस्था की गई है।

Updated on:
21 Sep 2025, 5:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध