जयपुर

20% कम सप्लाई से राजस्थान में बढ़ी वेटिंग, जानिए कब मिलेगी राहत

Jaipur LPG News: राजस्थान में घरेलू LPG गैस की सप्लाई अभी भी मांग से 20% कम है। जयपुर सहित कई शहरों में सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जानिए क्या है पूरी स्थिति और कब तक मिलेगी राहत।
less than 1 minute read
Mar 17, 2026
LPG Gas Cylinder
LPG Gas Cylinder

Jaipur LPG News: राजस्थान में घरेलू LPG गैस की सप्लाई अभी भी जरुरत के हिसाब से करीब 20% कम चल रही है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जहां लोगों को सिलेंडर के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। जयपुर समेत कई शहरों में रिफिल की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

पैनिक बुकिंग से और बिगड़ी स्थिति

गैस की कमी की खबर फैलने के बाद कई उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे हैं। ज्याद स्टॉक रखने की वजह से बाजार में उपलब्धता को और कम कर दिया है। डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि इससे सप्लाई सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है।

आयात बढ़ाने की कोशिश, पर तुरंत राहत नहीं

तेल कंपनियां सप्लाई बढ़ाने के लिए अतिरिक्त LPG आयात कर रही हैं। हालांकि आने वाले दिनों में जो नए गैस जहाज पहुंचेंगे, उनसे तुरंत स्थिति में बड़ा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। लॉजिस्टिक और वितरण प्रक्रिया में समय लगने के कारण राहत धीरे-धीरे ही मिलेगी।

15 दिन में सुधर सकती है स्थिति

विशेषज्ञों का मानना है कि सप्लाई सामान्य होने में कम से कम 15 दिन का समय लग सकता है। इसमें पोर्ट पर अनलोडिंग, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। तब तक उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर गैर-जरूरी कैटेगरी में गैस उपलब्धता चुनौती बनी रहेगी।

Published on:
17 Mar 2026 03:11 pm