जयपुर

Mahakumbh 2025 में जैसे ही सुनी 17 लोगों की मौत की खबर, बढ़ गई अपनों की टेंशन, परिजन फोन लगा-लगाकर हो रहे परेशान

Maha Kumbh Stampede Update: हादसे के बाद से ही राजस्थान से महाकुंभ गए श्रद्धालुओं के परिजनों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कई लोगों के फोन संपर्क में नहीं आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2025, 10:39 AM IST
Feature image

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के मौके पर बड़ी दुर्घटना हो गई। संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से ही राजस्थान से महाकुंभ गए श्रद्धालुओं के परिजनों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कई लोगों के फोन संपर्क में नहीं आ रहे हैं।

राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे


महाकुंभ में पुण्य स्नान के लिए राजस्थान से हजारों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे। कोटा, बारां, अलवर समेत कई जिलों से रोडवेज स्लीपर बसों की सेवा शुरू की गई थी, जिनकी बुकिंग पहले ही दिन फुल हो गई थी। लेकिन इस बड़े हादसे के बाद अब परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। कई लोगों के फोन न लगने से उनके परिवार वालों की चिंता और गहरा गई है।

हादसा देर रात हुआ, प्रशासन अलर्ट पर


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 2 बजे संगम तट पर हुआ, जब लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान करने पहुंचे थे। अचानक मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें मेले में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों में चिंता, नहीं लग रहे फोन


हादसे की खबर मिलते ही राजस्थान के कई परिवार अपने प्रियजनों की सलामती की खबर लेने के लिए लगातार कॉल कर रहे हैं। लेकिन कुछ श्रद्धालुओं के फोन बंद आने या रिसीव न होने के कारण परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी, प्रशासन अलर्ट पर


घटना के तुरंत बाद मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत दर्जनों एंबुलेंस मौके पर भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेले से शवों को ले जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

Updated on:
29 Jan 2025, 10:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा