
Weather Update : राजस्थान में जनवरी का तीसरा सप्ताह चल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी प्रदेशों में हुई बर्फबारी के बाद सर्द हवाएं राज्य के पूर्वोंतर जिलों को अधिक प्रभावित कर रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान का मौसम 21 जनवरी को अचानक पलट सकता है। 19-20-21-22 जनवरी को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा। इस पर मौसम विभाग का Prediction है कि 19 जनवरी को सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 जनवरी को भी कुछ ऐसा मौसम रहने की संभावना है।बाकी मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से राजस्थान में एक नया पश्चिम विक्षोभ होने की संभावना है। जिस वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
जयपुर में मौसम का हाल बेहाल है। बीते 24 घंटे में यानि शुक्रवार शाम से शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे जयपुर में ठंड बढ़ गई। यह अगले दिन शनिवार को भी बरकरार है। हल्की सूरज की धूप ने थोड़ी सी राहत दी। पर शाम के छह बजे भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम छह बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। कई जिलों में विजिबिलिटी का स्तर भी बहुत कम है।