Gold-Silver Price : सोने-चांदी के भाव ने फिर खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है। इस कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी के भाव में लगातार इजाफा देखा गया है। सोमवार को जहां जयपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 80,000 रुपए था, वो शुक्रवार तक बढ़कर 81,400 रुपए हो गया है। हालांकि चांदी में इतनी तेजी दिखाई नहीं दे रही है। शुक्रवार को चांदी 300 रुपए गिरकर 93,300 रुपए प्रति किलो रह गई।