जयपुर

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

राजमहल पैलेस के सामने सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

2 min read
Feb 04, 2026
घायलों की मदद करते विधायक। फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजधानी जयपुर में सी-स्कीम स्थित राजमहल पैलेस के सामने बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक दुपहिया वाहन को अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चौपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दुपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में गोरखनाथ मंदिर के पुजारी की रहस्यमयी मौत, लिया था कठोर संकल्प, कमरे में मिला शव, फैली सनसनी

मदद के लिए आगे आए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एक घायल की हालत गंभीर थी और वह होश में नहीं था। इसी दौरान हवामहल क्षेत्र से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य विधानसभा की ओर जा रहे थे। घायलों को सड़क पर पड़ा देखकर उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद के लिए आगे आए।

विधायक बालमुकुंद आचार्य के निर्देश पर उनके सुरक्षाकर्मी सुखवीर गुर्जर, महेंद्र प्रजापत, रामेश्वर लाल, निर्भय सिंह और गजेंद्र सिंह ने पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को पुलिस वाहन के जरिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी घायल को सीपीआर देते हुए भी देखा गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

वाहन चालक की तलाश

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस फरार चौपहिया वाहन चालक की तलाश में जुटी है और हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: ढाई किलो चांदी के लिए गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या, शव सड़क पर रख धरने पर बैठीं विधायक

Also Read
View All

अगली खबर