जयपुर

Railway News: ट्रेनों के ठहराव से लेकर नई रेल सेवाओं तक, रेल मंत्री के सामने सांसद दुष्यंत सिंह ने रखी कई मांगें

Railway News: सांसद दुष्यंत सिंह ने संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, विस्तार एवं नई ट्रेनों के संचालन से जुड़े मुद्दों पर बात की।
less than 1 minute read
• •
Dec 17, 2025
MP-Dushyant-Singh
रेल मंत्री से मुलाकात करते सांसद दुष्यंत सिंह। फोटो: पत्रिका

जयपुर। सांसद दुष्यंत सिंह ने मंगलवार को संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, विस्तार एवं नई ट्रेनों के संचालन से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने रेल मंत्री को 16 सूत्री ज्ञापन भी दिया।

क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह ने भवानीमंडी, चौमहला, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा व चौकी मोतीपुरा में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।

इन ट्रेनों के ठहराव की मांग

सांसद दुष्यंत सिंह ने चौमहला में गांधीधाम- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा व डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट, भवानीमंडी में पश्चिम एक्सप्रेस सहित नई दिल्ली-इंदौर, गांधीधाम-हावड़ा, बांद्रा टर्मिनस-हाजीपुर सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई।

यह भी मांग उठाई

-श्रीगंगानगर-झालावाड़ एक्सप्रेस को अकलेरा तक बढ़ाने, कोटा से खिलचीपुर एवं बीना तक नई ट्रेनें संचालित करने एवं बारां को सीधे दिल्ली से जोड़ना।
-बारां, बीना, रुठियाई एवं झालावाड़ में पिट लाइनों के निर्माण।
-बारां में हमसफ़र एक्सप्रेस सहित अटरु में इंटरसिटी, संपूर्ण में दयोदय, छबड़ा में लालगढ़-पुरी एवं दुर्ग-अजमेर ट्रेनों का ठहराव हो।
-अटरू में रेलवे फाटक संख्या 55 पर अंडरपास निर्माण।

Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस या BJP? राजस्थान के पंचायत चुनाव में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए दोनों प्रतिद्वंदियों की तैयारी 

जयपुर-जोधपुर अग्निकांड से भी नहीं जागा राजस्थान: दिल्ली-मुंबई में रोबोट बुझा रहे आग, यहां डेमो के आगे नहीं बढ़ी बात

कन्हैयालाल हत्याकांड: ‘न्याय की कुर्सी’ पर बैठे जजों ने क्यों याद किए महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर?

ग्राउंड रिपोर्ट: वक्त था दुकान सजाने का…दूसरी दुकान तलाशने को हो गए मजबूर, जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान पत्रिका का Property Expo 9 अक्टूबर से, फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट में आएगी रौनक, मिलेंगे कई विकल्प