जयपुर

राजस्थान में 1 नवम्बर से लागू हुआ ट्रेनों का नया टाइम टेबल, यहां जानिए गाड़ी नम्बर और परिवर्तित समय

एक नवम्बर से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाडियों के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किया गया है...

3 min read
Nov 01, 2017

जयपुर। देशभर में एक नवंबर से ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू हो रहा है। ट्रेन परिचालन नए टाइम टेबल के अनुसार होगा वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में करीब दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की स्पीड बढ़ाए जाने से रेलयात्रियों को यात्रा समय में 15 मिनट से लेकर करीब एक घंटे तक बचत हो सकेगी। जोन में ट्रेनों के संचालन समय में हालांकि आंशिक परिवर्तन हो रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार एक नवम्बर से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाडियों के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किया गया है वहीं 27 ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से यात्रा समय में भी बचत हो सकेगी।

स्पीड बढऩे से इतने समय की होगी बचत

- गाडी संख्या 22475 बीकानेर-कोयम्बटूर- 50 मिनट,
- गाडी संख्या 22497 श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्ली - 01 घण्टा 05 मिनट,
- गाडी संख्या 22498 तिरूचिरापल्ली-श्रीगंगानगर - 01 घंटा,
- गाडी संख्या 14661 जोधपुर-बाडमेर - 25 मिनट,
- गाडी संख्या 14809 जैसलमेर-जोधपुर - 15 मिनट,
- गाडी संख्या 14810 जोधपुर-जैसलमेर - 30 मिनट,
- गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर - 30 मिनट,
- गाडी संख्या 15624 कामख्या-भगत की कोठी - 15 मिनट
- गाडी संख्या 16587 यशवंतपुर-बीकानेर - 20 मिनट,
- गाडी संख्या 17037 सिकन्दराबाद-बीकानेर - 10 मिनट,
- गाडी संख्या 19056 जोधपुर-वलसाड - 15 मिनट,
- गाडी संख्या 54701 भटिण्डा-लालगढ़ - 35 मिनट,
- गाडी संख्या 54702 लालगढ़-अबोहर - 20 मिनट,
- गाडी संख्या 54704 जोधपुर-भटिण्डा - 10 मिनट,
- गाडी संख्या 54752 श्रीगंगानगर-रेवाडी - 15 मिनट
- गाडी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाडी - 10 मिनट,
- गाडी संख्या 54810 जोधपुर- रेवाडी - 40 मिनट,
- गाडी संख्या 59601 मारवाड जं -अजमेर - 15 मिनट,
- गाडी संख्या 59602 अजमेर-मारवाड जं - 15 मिनट,
- गाडी संख्या 59607 अजमेर-पुष्कर - 25 मिनट,
- गाडी संख्या 59608 पुष्कर-अजमेर - 20 मिनट,
- गाडी संख्या 59717, फुलेरा-रेवाड़ी - 10 मिनट,
- गाडी संख्या 59718 रेवाडी-फुलेरा - 10 मिनट,
- गाडी संख्या 59730 रेवाडी-सीकर - 45 मिनट,
- गाडी संख्या 74838 पालनपुर-जोधपुर - 30 मिनट,
- गाडी संख्या 74841 जोधपुर-भीलड़ी- 10 मिनट,
- गाडी संख्या 74842 भीलड़ी-जोधपुर - 30 मिनट

ट्रेनों के परिवर्तित समय का नया टाइम टेबल: -

ये भी पढ़ें

रेलवे भी परेशान, पर्सनल आईडी से तत्काल टिकट बुकिंग का काला धंधा, पुलिस गिरफ्त मेंं शहर के 3 दलाल
Published on:
01 Nov 2017 02:09 pm
Also Read
View All