जयपुर

Rajasthan : नए साल का तोहफा, राजस्थान में आज से 124 आइएएस-आइपीएस व आइएफएस अधिकारियों को मिला नया पदनाम

Rajasthan : नए साल के आगमन से ठीक पहले बुधवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के 124 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नया पदनाम मिल गया।

2 min read
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Rajasthan : नए साल के आगमन से ठीक पहले बुधवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के 124 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नया पदनाम मिल गया।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजिताभ शर्मा उर्जा विभाग व दिनेश कुमार प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे, वहीं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता और हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान महानिदेशक राजेश कुमार यादव के पदों को क्रमोन्नत कर पदोन्नति के बाद मौजूदा पदों पर ही रखा गया है।

ये भी पढ़ें

Panchayat Raj Elections : राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पर नया अपडेट, आयोग ने कलक्टरों को भेजी गाइडलाइन

इनके अलावा पदोन्नति के बाद नवीन जैन को मंत्रिमण्डल सचिवालय, सामान्य प्रशासन, सम्पदा, स्टेट मोटर गैराज व नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव, पदेन चीफ ऑफ प्रोटोकॉल एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशक एवं आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी है, वहीं कृष्णकांत पाठक को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इनके अलावा नथमल डिडेल को वित्त (कर) विभाग में विशिष्ट सचिव, अरविन्द कुमार पोसवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव, इकबाल खान को नि:शक्तजन आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इन आइएएस को भी पदोन्नति

11 अधिकारी, जो सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत : प्रकाश राजपुरोहित, डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, इंद्रजीत सिंह, नेहा गिरी, विश्व मोहन शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, नलिनी कठोतिया, राजेंद्र विजय, शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवलरमानी और महावीर प्रसाद।
10 अधिकारी कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में : उत्सव कौशल, डॉ. गौरव सैनी, श्वेता चौहान, अवधेश मीणा, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार अक्षय गोदारा, श्रीनिधि, डॉ सौम्या झा और डॉ. महेंद्र खड़गावत।
12 अधिकारी वरिष्ठ वेतन शृंखला में : यक्ष चौधरी, प्रीतम कुमार, यशार्थ शेखर, डॉ अंशु प्रिया, सक्षम गोयल, दिव्यांश सिंह, श्रद्धा गोमे, मोहित कासनिया, भैसारे शुभम अशोक, सोनिका कुमारी, श्रेष्ठा और चारू।
22 अधिकारी सलेक्शन स्केल में : आशीष गुप्ता, नथमल डिडेल, नम्रता वृष्णि, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, निकया गोहाएन, अरविंद पोसवाल, प्रदीप गवांडे, महावीर प्रसाद मीणा, खजान सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, लक्ष्मी नारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, डॉ. मनीषा अरोड़ा, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, श्रुति भारद्वाज, अरुण कुमार पुरोहित मुकुल शर्मा और अजय सिंह राठौड़।

भारतीय पुलिस सेवा

दो नए एडीजी : प्रफुल्ल कुमार व एचजी राघवेन्द्र सुहासा।
9 नए आइजी : लवली कटियार, डॉ प्रीति चंद्रा, राहुल कोटोकी, डॉ विकास पाठक, डॉ राहुल जैन, ओमप्रकाश द्वितीय, राजेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गोयल और कालूराम रावत।
11 नए डीआइजी : राशि डोगरा डूडी, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, आदर्श सिद्धू, डॉ किरन कैंग सिद्धू, जय यादव, अभिजीत सिंह, शांतनु कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार विश्नोई, विनीत कुमार बंसल, नारायण टोगस।

अब चयन वेतन शृंखला में : तेजस्वनी गौतम, चूनाराम जाट, मनीष त्रिपाठी, सुधीर जोशी, राज कुमार चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, संजीव नैन, नरेंद्र सिंह एवं योगेश गोयल।
अब कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में : राजर्षि राज वर्मा, शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया एवं वन्दिता राणा।
अब वरिष्ठ वेतन शृंखला में : उषा यादव, विनय कुमार डी एच, पंकज यादव, आदित्य काकडे, विशाल जांगिड एवं शिवानी।

भारतीय वन सेवा

अब वन संरक्षक वेतन शृंखला में : डॉ कविता सिंह, अजय चित्तौड़ा, अशोक कुमार महरिया, हरि किशन सारस्वत, देवेन्द्र प्रताप जागावत, संजय प्रकाश भादू, रमेश कुमार मालपानी, राजेन्द्र कुमार हुड्डा, महेन्द्र कुमार शर्मा, सुदर्शन शर्मा एवं मुकेश सैनी।
अब चयन वेतन शृंखला में : सविता दहिया, हेमन्त सिंह, एवं अजीत उचोई।
अब कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में : सुनील कुमार, पवार सागर पोपट, अभिमन्यु सहारण एवं रंगास्वामी ई।
अब वरिष्ठ वेतन शृंखला में : पाटिल तेजस विष्णु, बडे विवेकानंद माणिकराव, काविया पी बी, चेतन कुमार बी वी एवं जी वेंकटेश।

ये भी पढ़ें

Census-2027 : राजस्थान में सीमाएं फ्रीज, अब 2027 तक नहीं बदल सकेंगी प्रशासनिक सीमाएं

Updated on:
01 Jan 2026 08:49 am
Published on:
01 Jan 2026 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर