जयपुर

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के बढ़े रेट पर डोटासरा बोले- ‘राष्ट्रचिंतन’ को विदेश गए ‘महंगाई मैन’

Petrol Diesel Price Hike in Rajasthan : तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इस पर गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर जबरदस्त निशाना साधा।
2 min read
Petrol Diesel Price Hike in Rajasthan Govind Singh Dotasara reaction
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। फाइल फोटो पत्रिका

Petrol Diesel Price Hike in Rajasthan : आखिरकार… तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। मिडिल ईस्ट में भड़की युद्ध की आग की चपेट में राजस्थान एक बार फिर आ गया। इस पर इस पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की।

तेल विपणन कंपनियों की घोषणा के साथ ही राजस्थान के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹3.16 से लेकर ₹4.00 तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 15 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि आज से "महंगाई मैन" 5 दिन विदेश की वादियों में "राष्ट्रचिंतन" करने निकल पड़े हैं..। बाकी देशहित में योगदान अब जनता करेगी। डोटासरा ने आगे लिखा कि जाते-जाते नई आर्थिक नीति समझा गए हैं कि "पेट्रोल-डीजल महंगा हो तो टंकी फुल मत करवाइए… हर लीटर पर 3-3 रुपए का योगदान करके देश को आत्मनिर्भर बनाइए।"

जयपुर में पेट्रोल-डीजल रेट

जयपुर में शुक्रवार 15 मई का पेट्रोल रेट (Jaipur): ₹108.19 प्रति लीटर (कल के ₹105.03 से सीधा ₹3.16 महंगा)।
डीजल रेट (Jaipur): ₹93.43 प्रति लीटर (कल के ₹90.49 से करीब ₹2.94 महंगा)।

श्रीगंगानगर और बीकानेर में सबसे महंगा तेल

राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर और बीकानेर में पेट्रोल ₹109.46 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं जैसलमेर में पेट्रोल की कीमत ₹109.59 प्रति लीटर दर्ज की गई है, जो प्रदेश में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है। ट्रांसपोर्टेशन खर्च अधिक होने की वजह से इन जिलों में यह रेट हैं।

वहीं ब्यावर पेट्रोल रेट बढ़ने के बाद ₹108.70 हो गया है। यानि की यहां पर पेट्रोल के रेट में ₹4.04 की बढ़ोत्तरी हुई। राजस्थान में बीकानेर में डीजल की कीमत ₹94.77 हो गई है। वहीं ब्यावर में डीजल के दाम ₹3.73 प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इसके साथ ही ब्यावर में डीजल के दाम ₹93.89 हो गया है।

2024 चुनाव से पहले कटौती हुई थी

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सरकार ने कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी। हालांकि, तकनीकी रूप से भारत में ईंधन की कीमतें विनियमित हैं और कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड की 15 दिनों की औसत कीमत के आधार पर हर दिन रेट बदल सकती हैं।

Updated on:
15 May 2026 11:41 am
Published on:
15 May 2026 11:41 am