जयपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर आगमन आज, ट्रैफिक की रहेगी विशेष व्यवस्था

President Droupadi Murmu Jaipur Visit today : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगी। आज मंगलवार को शाम को जयपुर पहुंचेंगी। कल 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम के दर्शन करेंगी। साथ ही लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जयपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है।

less than 1 minute read
President Droupadi Murmu Jaipur Visit

President Droupadi Murmu Arrival in Jaipur today : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज मंगलवार शाम को जयपुर पहुंचेंगी। कल 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम के दर्शन करेंगी। साथ ही लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राजधानी जयपुर में मंगलवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और बुधवार को राजभवन से एयरपोर्ट तक जाने के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से जेएलएन मार्ग, जेडीए चौराहा, रामबाग चौराहा, भवानी सिंह रोड होते हुए सिविल लाइंस स्थित राजभवन जाएंगी। इस मार्ग पर 5.30 से साढ़े 6 बजे तक सामान्य आवाजाही बंद रहेगी। यहां से इमरजेंसी वाहन ही निकल सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजस्थान राजभवन में करेंगी। बुधवार सुबह 8.30 बजे राजभवन से जयपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगी। इस दौरान 8.30 बजे से 9.30 बजे तक उक्त मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें - करोड़पति डाक्टर ने ली दीक्षा, अब कहलाएंगे क्षुल्लक सर्वजीत सागर



गौरतलब है कि राष्ट्रपति राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम दर्शन करने आ रही हैं। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार बेणेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद बुधवार को उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगी।

यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन पर नया अपडेट, राजस्थान के इन जिलों में लगाई गई धारा 144, वजह जानें

Published on:
13 Feb 2024 07:49 am
Also Read
View All