जयपुर

राजस्थान में यहां बस स्टैण्ड क्षेत्र में बनेगी फोरलेन सड़क, 4-4 मीटर चौड़ी रोड का कार्य हुआ शुरू

Good News: उदयपुरिया बस स्टैण्ड क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़क, गड्ढों और उड़ती धूल से परेशान लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने खेजरोली रोड पर फोरलेन सड़क योजना के तहत मिलिंग कार्य शुरू कर दिया है।
2 min read
• •
May 11, 2026
Road-Construction
फोटो: AI

Forlane Road In Udaipuriya Bus Stand: लंबे समय से जर्जर सड़क, उड़ती धूल और गड्ढों की समस्या से परेशान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने खेजरोली रोड पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया के तहत मिलिंग कार्य शुरू कर दिया है।

करीब 10 से 11 माह से उदयपुरिया बस स्टैण्ड क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर गड्ढे, बिखरी गिट्टियां और उड़ती धूल के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा था। समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन और जाम लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था।

सार्वजनिक निर्माण विभाग चौमूं के सहायक अभियंता मोहम्मद साजिद ने बताया कि सड़क निर्माण के तहत मिलिंग कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उदयपुरिया बस स्टैण्ड क्षेत्र में फोरलेन सड़क विकसित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़क के बीच में डिवाइडर के लिए जगह छोड़ते हुए दोनों ओर चार-चार मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

वर्तमान में विद्युत पोल और अन्य बाधाएं होने से सीमित चौड़ाई में निर्माण कार्य किया जा रहा है। आगामी समय में विद्युत पोल हटने और पर्याप्त जगह मिलने के बाद दोनों तरफ अतिरिक्त तीन-तीन मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा…

उदयपुरिया बस स्टैण्ड की बदहाल सड़क और धूल-मिट्टी की समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका ने लगातार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर ग्रामीणों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाई। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए राजस्थान पत्रिका को साधुवाद दिया है।

जलदाय विभाग की लापरवाही से उखड़ी सड़कें

रावतसर कस्बे में जलदाय विभाग की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए विभिन्न वार्डों की सड़कें तोड़ दी गईं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई। इससे जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़कें आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने पाइप लाइन डालने के बाद सड़कें ऐसे ही छोड़ दीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर निकल रहे हैं, जबकि चौपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल बना हुआ है।

कस्बे के वार्ड 8, 9, 10 और 11 सहित कई क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। धूल-मिट्टी और गड्ढों के कारण लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। नागरिकों का आरोप है कि पाइप लाइन डालने के बाद खाइयों को सही तरीके से नहीं भरा गया, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात से पहले सुधार नहीं हुआ तो समस्या और विकट हो सकती है।

Updated on:
11 May 2026 02:31 pm
Published on:
11 May 2026 02:30 pm
Also Read
View All
Railway News: श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा