जयपुर

Rahul Gandhi Kota Visit: राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गहलोत का BJP पर आरोप, बोले- बौखला गई है भाजपा

Ashok Gehlot Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर कोचिंग संस्थानों और पीजी संचालकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
2 min read
Jun 16, 2026
Rahul Gandhi Kota Visit
पूर्व सीएम अशोक गहलोत (पत्रिका फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Kota Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा शहर में आ रहे हैं। उनके इस दौरे से पहले राज्य की राजनीति में भारी गरमा-गर्मी पैदा हो गई है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अशोक गहलोत का दावा है कि राहुल गांधी के 'छात्र संवाद' कार्यक्रम को लेकर युवाओं और छात्रों में बहुत ज्यादा उत्साह है। बड़ी संख्या में छात्र इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। गहलोत का आरोप है कि छात्रों के इस भारी उत्साह को देखकर बीजेपी पूरी तरह बौखला गई है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया (एक्स) पर लिखा, कोटा में 17 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi विद्यार्थियों से संवाद करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।

इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं के उत्साह को देखकर भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और कोटा सांसद एवं लोकसभा स्पीकर के कार्यालय से फोन कर कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है कि उनके यहां से कोई विद्यार्थी इस कार्यक्रम में न जाए। स्पीकर जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है।

नीट पेपर लीक और युवाओं के मुद्दों पर होगी बात

कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी का यह कोटा दौरा देश के युवाओं और छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीट-यूजी पेपर लीक का मामला और परीक्षा व्यवस्था की कमियां, देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं के रोजगार व नौकरियों से जुड़े जरूरी सवाल पर चर्चा होगी।

देशभर में कांग्रेस करेगी छात्र सम्मेलन

कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहती है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कोटा का यह कार्यक्रम तो बस शुरुआत है। इसके बाद देश के अन्य बड़े कोचिंग और शिक्षा केंद्रों में भी ऐसे छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Updated on:
16 Jun 2026 02:16 pm
Published on:
16 Jun 2026 02:16 pm
Also Read
View All
राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, 36+ कार्यकर्ता हिरासत में

राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार