जयपुर

Railway New Decision : काचीगुडा-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार, 1 जून तक रद्द रहेगी भावनगर टर्मिनस ट्रेन

Railway New Decision : रेलवे का नया फैसला। रेलवे ने काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार किया है। साथ ही भावनगर टर्मिनस ट्रेन एक जून तक रद्द रहेगी।
2 min read
Railway New Decision Kacheguda-Bikaner Weekly Express extended Bhavnagar Terminus train to remain cancelled till 1 June
फाइल फोटो पत्रिका

Railway New Decision : रेलवे ने काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस का श्रीगंगानगर तक विस्तार करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार काचीगुडा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 मार्च से 4 जुलाई तक (16 ट्रिप) काचीगुडा से शनिवार रात 10 बजे रवाना होकर सोमवार रात 9.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। श्रीगंगानगर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 मार्च से 7 जुलाई तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से मंगलवार सुबह 6.55 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 7.15 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।

भावनगर टर्मिनस ट्रेन एक जून तक रद्द रहेगी

जम्मू मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण पूर्व में रद्द व आंशिक रद्द 6 ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन 31 मई तक व शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस ट्रेन 1 जून तक रद्द रहेगी।

साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन 31 मई तक अमृतसर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती ट्रेन 2 जून तक जम्मूतवी-अमृतसर के मध्य, साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन 30 मई तक फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य व जम्मूतवी-साबरमती ट्रेन 1 जून तक जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

रेलवे ने अतिरिक्त यात्रीभार देखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल जयपुर व भिवानी से 15 जुलाई तक चलेगी। रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेवाडी से 28 जून तक तक व रींगस से 29 जून तक व दूसरी रेवाड़ी़-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेवाडी व रींगस से 29 जून तक संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 28 मार्च तक, साईनगर शिर्डी से दिनांक 29 मार्च तक, हिसार-खडकी-हिसार वीकली स्पेशल ट्रेन हिसार से 29 मार्च तक व खडकी से 30 मार्च तक चलेगी।

इसी प्रकार हिसार-वलसाड-हिसार वीकली स्पेशल ट्रेन हिसार से 25 मार्च तक, वलसाड से 26 मार्च तक, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी वीकली स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से 28 मार्च तक, बान्द्रा टर्मिनस से 29 मार्च तक, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर वीकली स्पेशल ट्रेन अजमेर से 29 मार्च तक व बान्द्रा टर्मिनस से 30 मार्च तक, अजमेर-दौंड- अजमेर स्पेशल ट्रेन अजमेर से 26 मार्च तक व दौंड से 27 मार्च तक, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल ट्रेन अजमेर से 25 मार्च तक व सोलापुर से 26 मार्च तक संचालित होगी।

Published on:
22 Mar 2026 02:09 pm