जयपुर

Railway New Decision : खातीपुरा जयपुर से सूबेदारगंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Railway New Decision : रेलवे ने खातीपुरा जयपुर से सूबेदारगंज के बीच त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। वहीं यात्रीगण ध्यान दें...3 मई से 60 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Railway New Decision : गर्मी की छुट्टी में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा जयपुर से सूबेदारगंज के बीच त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सूबेदारगंज-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 3 मई से 7 जून तक (16 ट्रिप) हाेगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.40 बजे खातीपुरा पहुंचेंगी। इधर, खातीपुरा से यह ट्रेन 4 मई से 8 जून तक (16 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को शाम 6.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

आवाजाही के दौरान यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विवि में गिलहरी का आतंक, 20 लोगों को काटा, दहशत में छात्र-छात्राएं व स्टाफ

तीन घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन

अजमेर से वाया जयपुर होकर सियालदाह जाने वाली ट्रेन का शुक्रवार को संचालन प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को परेशनी हुई। रेलवे अधिकारियोंं के अनुसार लिंक रैक की देरी के कारण अजमेर-सियालदाह ट्रेन के संचालन को रीशेड्यूल किया गया। जिससे यह ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से जयपुर पहुंची।

रेलवे अलर्ट : 60 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

यात्रीगण ध्यान दें… 3 से 15 मई केे मध्य जयपुर के कनकपुरा स्टेशन के यार्ड पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। जिससे इस अवधि में जयपुर आने-जाने वाली 60 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। शताब्दी, पूजा एक्सप्रेस समेत 19 ट्रेनें आंशिक रद्द व 23 बदले रूट से चलेगी व 6 ट्रेनें रीशेड्यूल होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार भोपाल-जोधपुर ट्रेन 3, 4, 5, 8, 12, 13 व 14 मई को, जोधपुर-भोपाल ट्रेन 2,3,4, 7, 11,12 व 13 मई को रद्द रहेगी। इसी प्रकार अजमेर-गंगापुर सिटी 12 मई व गंगापुर सिटी-अजमेर ट्रेन 12 मई को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी। इनके अलावा 3 से 15 मई केे मध्य अलग अलग समय में आगरा फोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी, जबलपुर-अजमेर, जैसलमेर-जयपुर, उदयपुर सिटी-जयपुर कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल, जम्मूतवी-अजमेर समेत 19 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेगी। ऐसे ही, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

23 ट्रेनें बदले रूट से चलेगी

वहीं, जैसलमेर-काठगोदाम,अजमेर-किशनगंज, हिसार-हैदराबाद, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर समेत 23 ट्रेनें बदले रूट से चलेगी। जोधपुर-वाराणसी सिटी, अजमेर-सियालदह, अजमेर-जम्मूतवी, जोधपुर-वाराणसी सिटी, जयपुर-भोपाल व इंदौर-जोधपुर ट्रेन अलग अलग समय में रीशेड्यूल होगी। जैसलमेर-जयपुर, वाराणसी सिटी-जोधपुर समेत सात ट्रेनें रेगुलेट होगी।

ये भी पढ़ें

Bharatpur LPG Crisis : नए एलपीजी कनेक्शन पर अस्थाई रोक, डीबीसी की सुविधा भी बंद
Published on:
02 May 2026 07:21 am
Also Read
View All