जयपुर

Rain Alert: राजस्थान में एक बार फिर बदला मौसम का रुख, इन जिलों में 22 सितंबर तक बरसात

Rain Forecast in Rajasthan: पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट। पश्चिमी राजस्थान से मानसून विदा, लेकिन पूर्वी हिस्सों में अभी बरसेंगे बादल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2025, 7:56 PM IST
rain alert
Heavy rain alert in Rajasthan. Photo- Patrika

Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में मानसून के विदाई चरण के बावजूद बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश पर बने परिसंचरण तंत्र का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 18 से 22 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग ने बताया कि पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ बरसात हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों से मानसून की विदाई हो चुकी है, हालांकि पूर्वी राजस्थान में अभी अगले पांच से छह दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Updated on:
18 Sep 2025, 7:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध