जयपुर

राजस्थान में कितने किसानों का कर्ज हुआ माफ, नहीं बता सकी सरकार, हो गया हंगामा

Rajasthan Assembly : प्रश्नकाल में किसान कर्ज माफी ( Farmer Loan Waiver ) से जुडे प्रश्न पर सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ( Udai Lal Anjana ) के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ( BJP MLAs )
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2019, 5:53 PM IST
farmer
राजस्थान में कितने किसानों का कर्ज हुआ माफ, नहीं बता सकी सरकार, हो गया हंगामा

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर।Rajasthan Assembly में शुक्रवार को प्रश्नकाल ( rajasthan vidhansabha Question Hour ) के दौरान किसान कर्ज माफी ( Farmer Loan Waiver ) से जुडे एक प्रश्न पर हंगामा हो गया। सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ( Udai Lal Anjana ) के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।

प्रश्नकाल में विधायक निर्मल कुमावत के प्रश्न पर सहकारिता मंत्री आंजना ने बताया कि एक जुलाई तक 19 लाख 43 हजार 390 किसानों का 7549 करोड रुपए का ऋण माफ किया है। सबको प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। इस पर निर्मल कुमावत ने कहा कि यह नहीं बताया गया है कि दो लाख रुपए तक के ऋण कितने किसानों के माफ हुए हैं। इसका जवाब कोई नहीं दे रहा। इसके अलावा मंत्री ने इस बात का भी सही जवाब नहीं दिया कि जो पैसा माफ किया गया वह सहकारी समितियों के खाते में डाल दिया गया या नहीं।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ( Gulab Chand Kataria ), उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ( Rajendra Rathore ) समेत विपक्ष के अन्य नेता खडे हो गए और कहा कि किसानों के साथ अन्याय किया गया है। सरकार ने उनको धोखा दिया है। अध्यक्ष सी पी जोशी ( CP Joshi ) ने उनको बोलने से रोका और अगला प्रश्न पुकारा तो विपक्ष के सदस्यों ने उन पर भी सत्ता पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कुछ देर शोर—शराबा होने के बाद मंत्री के जवाब से असंतुष्ट और अध्यक्ष के बोलने से रोकने से नाराज होकर विपक्ष के सदस्यों ने वाकआउट कर दिया।


वाकआउट हुआ तो आठ प्रश्नों का नहीं आया जवाब

प्रश्नकाल में हुए हंगामे के चलते निर्मल कुमावत के प्रश्न के आगे लगे आठ प्रश्नों के जवाब नहीं आ सके। आठों प्रश्न विपक्षी विधायकों के थे, लेकिन वाकआउट होने के चलते प्रश्न पुकारने वाला कोई रहा ही नहीं।

Published on: