31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा कार्यवाही : और राठौड़ को हुआ पेट दर्द!

Rajasthan Assembly : उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ) के सवाल के जवाब में बोले चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ( Health Minister Raghu Sharma )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 9 Jul 2019, 6:26 PM IST

rajendra rathore

विधानसभा कार्यवाही : और राठौड़ को हुआ पेट दर्द!

भवनेश गुप्ता / जयपुर। राजस्थान विधानसभा ( rajasthan assembly ) के शून्यकाल ( rajasthan vidhansabhazero hour ) में मंगलवार को उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ) ने दो मंत्रियों के एक साथ बैठने पर सदन की गंभीरता पर सवाल उठाया। इस पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ( health ministerraghu sharma ) ने मजाक करते हुए कहा कि आपके पेट में दर्द हो रहा है, जब दो मंत्री एक साथ बैठे हैं। इस पर सदन में एक बार सभी के चेहरों पर हंसी आ गई।

उप नेता राजेन्द्र राठौड़ ने शून्यकाल में सदन की गंभीरता पर सवाल उठाया। उन्होंने चिकित्सा मंत्री और समाज कल्याण मंत्री के साथ बैठकर बात करने पर आपत्ति जताते हुए इसे सदन की गरीमा के विपरीत बताया। इस पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि- मजाकिया अंदाज में कहा कि आपके पेट में दर्द हो रहा है, जब दो मंत्री एक साथ बैठे हैं।

आदिवासी बच्चों को गिरवी रखने का मामला गंभीर
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ( Gulab Chand Kataria ) ने शून्यकाल में आदिवासी बच्चों को गिरवी रखने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह झकझोर देने वाली घटना है। बांसवाड़ा में गिरवी रखे गए बच्चों के बयान गौर करने वाले हैं। बच्चे कह रहे हैं कि वे अपने माता—पिता के पास नहीं जाएंगे, क्योंकि जाएंगे तो दोबारा यही हश्र होगा। ऐसे मामले लोकसभा में भी उठ चुका है। सरकार को इस पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

सीएचसी में चिकित्सकों की कमी का मामला गूंजा..
जैतारण सीएचसी में चिकित्सकों की कमी का मामला गूंजा। विधायक अविनाश ने इस पर राजनैतिक दुर्भावना का आरोप लाया। इस पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा- सीएचसी में चिकित्सकों के 11 पद स्वीकृत हैं, इनमें से 9 लगे हुए है। इसलिए राजनैतिक दुर्भावना से काम करने का आरोप नहीं लगाएं।

ये भी पढ़ें :10 किलोमीटर की दौड़ में गई पुलिसकर्मी की जान, एक महीने में ट्रेनिंग के दौरान तीन जवानों की मौत