31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेनीवाल की बात पर भड़के कटारिया, बोले गलतफहमी ना पाले कि उन्हीं की मसल्स में है पावर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 17 Jan 2019, 6:17 PM IST

hanuman beniwal and gulabchand kataria

बेनीवाल की बात पर भड़के कटारिया, बोले गलतफहमी ना पाले कि उन्हीं की मसल्स में है पावर

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। पन्द्रहवीं राज्य विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान गुरूवार को सत्र शुरु होते ही सदन शर्मसार हो गया। मूंग व मूंगफली खरीद का मुद्दा उठाते हुए माकपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में हंगामा करते हुए वैल में पहुंच गए। वैल में नारे लगाए और डायस के पास पहुंचकर राज्यपाल कल्याण सिंह पर सीधे टिप्पणी की कि 'उनको कुछ याद नहीं रहता'। पूववर्ती सरकार के लिए '8 पीएम, नो सीएम' शब्द का इस्तेमाल कर बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भड़क गए। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस गलत फहमी में है कि उसी की मसल्स में पावर हैं, तो आजमा ले। यहां गुण्डागदी नहीं चलेगी।

ऐसे गुस्से में बोले नेता प्रतिपक्ष कटारिया...
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि गुण्डागर्दी यहां नहीं चल सकती। ऐसे हाउस नहीं चलेगा। यदि कोई यह गलत फहमी पाले बैठा है कि उसी की मसल्स में पावर है। तो अपनी ताकत आजमा लें। जो भी सदन में हुआ, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। सदन की मर्यादा टूटी है। जीतकर आने का अभिमान नहीं करेें। हम विनम्रता से बोलते हैं, लेकिन कोई धमकी देकर दबाने का प्रयास नहीं करे। इसके लिए पैदा नहीं हुए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सदन फिर भले ही पांच साल नहीं चले। इसकी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। आज हम यह अपनी मानसिकता बनाकर आए हैं। लोकतंत्र का मजाक बनाकर घटिया स्तर तक जाने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो सदन भी नहीं चलेगा। क्या आसन कार्रवाई करने में असहाय है, दुख प्रकट करने से काम नहीं चलेगा।