जयपुर

Good News : उपचुनाव बाद राजस्थान विधानसभा में बढ़ी महिला विधायकों की संख्या, जानें BJP-कांग्रेस की हैं कितनी?

Rajasthan Assembly : खुशखबर। राजस्थान विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़ गई है। मौजूदा समय में कुल 21 महिला विधायक सदन में पहुंची। सदन में कितनी भाजपा कितनी कांग्रेस की महिला विधायक हैं, जानें पूरा आंकड़ा।
2 min read
Rajasthan Assembly Women MLAs Number increased After by-election Know how many BJP and Congress

Rajasthan Assembly : खुशखबर। राजस्थान विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़ गई है। उपचुनाव के बाद राज्य विधानसभा में बैठने वाली महिला विधायकों की संख्या बढ़ गई है। अब सदन के अंदर दस फीसदी से ज्यादा महिला विधायक हो गई हैं। 16वीं विधानसभा में उपचुनाव से पहले 20 महिला विधायक थीं। उपचुनाव परिणाम आने के बाद संख्या बढ़कर 21 हो गई हैं। सलूम्बर सीट पर महिला विधायक चुने जाने से संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में कुल 200 विधायक चुन कर आते हैं। सबसे ज्यादा महिला विधायक भाजपा की हैं। भाजपा से अब दस महिला विधायक हो गई हैं। कांग्रेस की महिला विधायकों की संख्या 9 हैं। दो विधायक निर्दलीय चुनकर आई हैं। 21 में से 9 महिलाएं पहली बार विधायक बनी हैं। चुनाव 2023 में राजस्थान में कांग्रेस ने 28, भाजपा ने 20 और आप ने 19 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वैसे देखा जाए तो चुनाव 2018 में गठित हुई विधानसभा में महिलाओं की संख्या 24 थी।

चुनाव 2023 - भाजपा की जीतीं 10 महिला विधायक

विद्याधर नगर - दीया कुमारी
अजमेर दक्षिण - अनिता भदेल
जायल - मंजू बाघमार
सोजत - शोभा चौहान
राजसमंद - दीप्ति किरण माहेश्वरी
लाडपुरा - कल्पना देवी
झालरापाटन - वसुंधरा राजे
बीकानेर पूर्व - सिद्धि कुमारी
कामां - नौक्षम चौधरी
सलूम्बर - शांता देवी मीना (अब उपचुनाव में एक महिला विधायक जीती)

कांग्रेस की 9 विजयी महिला विधायक

अनूपगढ़ - शिमला देवी
नोखा - सुशीला डूडी
मंडावा - रीटा चौधरी
चौमूं - शिखा मील बराला
धौलपुर - शोभारानी कुशवाह
हिंडौन - अनिता जाटव (
बामनवास - इंद्रा
भोपालगढ़ - गीता बरवार
कुशलगढ़ - रमिला खड़िया

निर्दलीय महिला विधायक

बयाना - रितु बनावत
बाड़मेर - प्रियंका चौधरी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : सदन में पहुंची थी 24 महिला विधायक

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा ने 23, कांग्रेस ने 27 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। कांग्रेस की 12, भाजपा की 10, आरएलपी की 1 उम्मीदवार और एक स्वतंत्र महिला उम्मीदवार ने अपनी जीत का परचम लहराया था।