5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : अजमेर जिले के फॉयसागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का बदलेगा नाम, जानें अब क्या होगा

Good News : अजमेर से बड़ी खबर। होटल खादिम के बाद फॉयसागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल जाएगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा पिछले एक साल में जिले के लिए 1500 करोड़ रुपए की घोषणाएं हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Nov 2024, 1:51 PM IST

Ajmer District Foy Sagar and King Edward Memorial Name will be Changed know what will happen now

Good News : अजमेर से बड़ी खबर। होटल खादिम के बाद फॉयसागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल जाएगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के ऐतिहासिक स्मारक और विरासतों का नामकरण देशज संस्कृति और पहचान से जुड़ा होगा। इसी सोच के तहत ‘होटल खादिम’ का नाम परिवर्तित कर ‘होटल अजयमेरू’ किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त कर दिया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरुण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नामकरण महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा।

स्थानीय संस्कृति पर करें गर्व

सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास की सार्थकता स्थानीय संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्वित होने से है। अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। होटल खादिम का नाम होटल अजयमेरू किया गया है। आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरुण सागर किया जाएगा। फॉयसागर अंग्रेजी मानसिकता का परिचायक है। किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) का नाम भी महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :जयपुर में अवैध ई-रिक्शा होंगे बंद, जल्द लागू होगी क्यूआर कोड व्यवस्था

सड़कों का शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने शनिवार को कोटड़ा में 6.68 करोड़ लागत की 2 सड़कों का शिलान्यास किया। महाराणा प्रताप नगर से पुष्कर रोड़ वाया कोटड़ा व दाहरसेन स्मारक तक की सड़क 4.76 करोड़ रूपए एवं नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड की सड़क 1.91 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी।

यह भी पढ़ें :यूजीसी ने किया बड़ा बदलाव, शोधार्थियों पर सख्ती शुरू, निर्देश जारी

डेढ़ हजार करोड़ की घोषणाएं

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि पिछले एक साल में जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरुआत हो चुकी है। 56 करोड़ की लागत से सड़कें-नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोर्ट्स कॉलेज, स्पोर्ट्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इस अवसर पर सतीश बंसल, पार्षद मनोज मामनानी, संपत सांखला, बनवारी लाल शर्मा, राधिका सोनी, ललित केसवानी, रितु मामनानी सहित की अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Rajasthan By-Election Result : भाजपा ने जीती हॉट सीट खींवसर, विधानसभा में Zero हुई RLP

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़