
SDM Slapping Case : टोंक जिले के देवली उनियारा में उपचुनाव के दौरान उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की ओर से कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में सरकार ने प्रशासनिक जांच का निर्णय किया है। संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा प्रशासनिक जांच करेंगे। शर्मा को इस आशय के आदेश मिल गए हैं। जानकारी के अनुसार मामले में तथ्यात्मक जांच होगी। इसके साथ ही संबंधित पक्षकार व मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अपने बयान मौखिक या लिखित में देना चाहे तो उसके भी तथ्य रिकार्ड पर लिए जाएंगे। साथ ही यदि कोई मामले में अपना पक्ष रखना चाहेगा तो वह संभागीय आयुक्त कार्यालय में भी अपना पक्ष रख सकेगा।
एक टीम मौके पर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए उनियारा जाएगी। इसमें घटना के वक्त मौजूद रहे लोगों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
गौरतलब है कि 13 नवम्बर को मतदान के दौरान ईवीएम में नाम स्पष्ट नजर नहीं आने की बात को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा उपखंड अधिकारी अमित चौधरी से उलझ गए। आवेश में आकर मीणा ने चौधरी के थप्पड़ मार दी। मौजूद समर्थक मीणा को मौके से छुड़ा ले गए। 14 नवम्बर को मीणा समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
गृह विभाग से मामले की प्रशासनिक जांच के आदेश मिले हैं। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी।
महेश चंद शर्मा, संभागीय आयुक्त, अजमेर।
Updated on:
23 Nov 2024, 1:13 PM IST
Published on:
23 Nov 2024, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.