Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए नई जल नीति लाएगी जाएगी। साथ ही जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
New Water Policy In Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए नई जल नीति लाएगी जाएगी। साथ ही जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। साथ ही वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में पानी की समस्या से निपटने के लिए कई बड़े एलान भी किए।
विधानसभा में बजट घोषणा के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत 6500 गांवों को हर घर नल से जोड़ा जाएगा। इस पर कुल 4500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, 2300 करोड़ की लागत से शहरों में पेयजल का इंतजाम होगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि अगले साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। देशनोक में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने 750 करोड़ खर्च होंगे। 1092 गांवों तक बिसलपुर योजना का पानी पहुंचाने की योजना को और बेहतर बनाने के लिए 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में नई जल नीति लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी में पर्याप्त पेजजल के लिए प्रदेशभर में 600 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
राजस्थान बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री दिया कुमार ने कहा कि आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने तथा पेयजल योजनाओं के समुचित ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के लिए हमारे द्वारा पिछले बजट में घोषित 1050 तकनीकी अधिकारियों कर्मचारियों के संविदा काडर में वृद्धि करते हुए 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी।