जयपुर

Rajasthan Budget 2026 : अन्य राज्य से निजी वाहन लाना हुआ सस्ता, राजस्थान बजट में रजिस्ट्रेशन टैक्स में मिली भारी छूट

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में निजी वाहनों चालकों को रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट को बढ़ा दिया हैं। पर इस छूट के लिए यह शर्त है।
less than 1 minute read
Rajasthan budget 2026 gives huge exemption in registration tax Bringing private vehicles from other states became cheaper
वित्त मंत्री दीया कुमारी। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में अब अन्य राज्य से वाहन लाना सस्ता हो गया है। क्योंकि वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट को बढ़ा दिया हैं।

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में नई व्यवस्था की है। जिसके तहत अब यदि आप किसी अन्य राज्य से गैर-परिवहन वाहन (Private Vehicles जैसे कार या बाइक) खरीदकर राजस्थान में रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। पहले यह छूट 25 फीसदी थी, जिसे अब सरकार ने दोगुना (50 फीसदी) कर दिया है।

'वन-टाइम पेमेंट' का विकल्प का प्रस्ताव

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 16.5 टन से अधिक भारी मालवाहक वाहनों के लिए अब हर साल टैक्स भरने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। सरकार ने 'वन-टाइम पेमेंट' (एकमुश्त भुगतान) का विकल्प देने का प्रस्ताव रखा है।

'द ग्रीन टैक्स' की दरों को किया जाएगा पुनरीक्षित

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से 6 साल पुराने ट्रांसपोर्ट वाहनों और 15 साल पुराने गैर-परिवहन वाहनों पर 'द ग्रीन टैक्स' की दरों को पुनरीक्षित किया जाएगा।

60 नए सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदूषण कम करने और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान में 60 नए सीएनजी स्टेशन और 250 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान किया है।

Updated on:
11 Feb 2026 03:06 pm
Published on:
11 Feb 2026 03:06 pm