जयपुर

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट में जयपुर की हुई बल्ले-बल्ले, दीया कुमारी ने दिए कई तोहफे

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट 2026 में जयपुर की बल्ले-बल्ले हो गई है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पिंक सिटी जयपुर को कई तोहफों से नवाजा। जानें क्या-क्या हैं?

less than 1 minute read
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी। फोटो पत्रिका

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट 2026 में जयपुर की बल्ले-बल्ले हो गई है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पिंक सिटी जयपुर को कई तोहफों से नवाजा।

राजस्थान विधानसभा में भजनलाल सरकार का आज तीसरा पूर्ण बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी जयपुर के लिए 1000 करोड़ रुपए के फंड का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : दीया कुमारी का ऐलान, राजस्थान की जनता के लिए गुड न्यूज, 2 लाख के पार हो जाएगी सालाना इनकम

नालों के सुदृढ़ीकरण पर ₹500 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में जयपुर में जलभराव और बाढ़ से मुक्ति के लिए नालों के सुदृढ़ीकरण पर ₹500 करोड़ का प्रावधान किया है। साथ ही जयपुर के अलावा अन्य शहरों में बेहतर जल निकासी विकसित करने के लिए ₹200 करोड़ आवंटित।

आवास योजना का लाभ मिलेगा

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में आवास योजना का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को राहत देने के लिए जयपुर सहित प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर 'प्लग एंड प्ले' सुविधा शुरू होगी। इसके लिए आगामी वर्ष ₹350 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।

बजट 2026 का कुल आकार पेश कर सबको किया चकित

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सदन में बजट का कुल आकार पेश कर सबको चकित कर दिया। इस बार राजस्थान बजट की कुल राशि 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपए है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के बजट के मुकाबले 41.39 फीसदी अधिक है।

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Train : डूंगरपुर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जनता की बल्ले-बल्ले, जानें कब से होगा संचालन

Also Read
View All

अगली खबर