
Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स का दिल जीत लिया। राजस्थान बजट 2026 में दीया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आठवें वेतन आयोग लागू करने का लेकर राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर का संकेत दे दिया। उन्होंने भविष्य में आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को राजस्थान में लागू करने के लिए एक 'उच्च स्तरीय समिति' के गठन की घोषणा की है। यह समिति वेतन विसंगतियों और प्रमोशन के मुद्दों का भी समाधान करेगी।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के आर्थिक और पेशेवर विकास के लिए बड़ा ऐलान किया है। दीया कुमारी ने घोषणा की कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एक विशेष 'सैलरी अकाउंट पैकेज' लाया जाएगा। इसमें एडवांस डिजिटल बैंकिंग, बेहद सस्ती (रियायती) दरों पर लोन और व्यापक बीमा कवर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहाकि इस पैकेज का सबसे बड़ा फायदा केवल नौकरीपेश वाले कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि 70 वर्ष की आयु तक के पेंशनर्स को भी उपलब्ध होगी।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के अधिकारियों को अब अपनी कार्यक्षमता सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था की।