जयपुर

भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध! 23 अप्रेल को यहां से शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान

23 अप्रेल को कांग्रेस का मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान शुरू होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है...
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 6:03 PM IST
Rajasthan Congress

जयपुर। प्रदेश में 6 माह बाद होने वाले विस चुनाव में कांग्रेस का इस बार हाड़ोती में विशेष फोकस रहेगा। कोटा संभाग मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र दुष्यंत सिंह का निर्वाचन क्षेत्र भी है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनावी बिगुल बजाने के लिए इसी संभाग को चुना है। वैसे भी हाड़ोती में भाजपा के सहयोगी माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पकड़ मजबूत होने के चलते कांग्रेस ने यहां तैयारी को लेकर ज्यादा ध्यान दिया है। कोटा संभाग से 23 अप्रेल को कांग्रेस का मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान शुरू होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है। हाड़ोती संभाग में एक विस सीट को छोड़ लगभग सभी भाजपा के पास हैं। ऐसे में इस बार यहां कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए जुटी है। आरएसएस का इस इलाके में ज्यादा प्रभाव होने से भाजपा के कई दिग्गज नेता इस क्षेत्र से भाजपा में बड़े पदों पर सक्रिय रहे हैं।

इनमें रघुवीर सिंह कौशल, ललित किशोर चतुर्वेदी, हरिकुमार औदिच्य के अलावा मदन दिलावर का प्रमुख नाम है। वहीं कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता में इस क्षेत्र से जुझार सिंह, रिखबचंद और शांति धारीवाल के प्रमुख नाम हैं।

पहले गढ़, मगर अब हिल रहा वोटर
उदयपुर संभाग का मजबूत वोट बैंक रहा आदिवासी क्षेत्र पिछले कुछ चुनावों से हिल रहा है। ऐसे में इस बार सत्ता में काबिज होने के लिए कांग्रेस आदिवासी वोट बैंक को लेकर भी अलग से रणनीति बना रही है। यही कारण है कि कोटा संभाग के कार्यक्रम के तीन दिन बाद कांग्रेस उदयपुर संभाग में बड़ा कार्यक्रम करने में जुट गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो यहां भी आदिवासी वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के सहयोग माने जाने वाले आरएसएस की ओर से वनवासी परिषद सहित कई संगठन काम कर रहे हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस भी अलग से रणनीति पर मंथन कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना