ऐसे में राज्यसभा सांसद और अनुशासन समिति के सदस्य मदन लाल सैनी ने विधायक घनश्याम तिवाड़ी को लेकर पार्टी का रुख साफ कर दिया है। सैनी ने कहा है कि तिवाड़ी ने नई पार्टी बनाई तो उनको भाजपा छोडऩी पड़ेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने तिवाड़ी की पार्टी में सदस्यता को लेकर कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या संगठन जिसका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है तो वह किसी दूसरे राजनीतिक दल का सदस्य नहीं हो सकता। यदि उनकी ताजपोशी नई पार्टी से होती है तो पार्टी जरूर कार्रवाई करेगी।