जयपुर

Rajasthan : राजस्थान शिक्षा विभाग की योजना, बसंत पंचमी को सरकारी स्कूलों में होगा पीटीएम, सीएम भजनलाल देंगे कई तोहफे

Rajasthan Education Department : राजस्थान शिक्षा विभाग की योजना के तहत बसंत पंचमी के दिन सरकारी स्कूलों में पीटीएम होगा। इसमें 65 लाख अभिभावकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सीएम भजनलाल कई तोहफे देंगे।
less than 1 minute read
Rajasthan Education Department plan PTM in government schools on Basant Panchami CM Bhajanlal give several gifts
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Rajasthan Education Department : जयपुर। बसंत पंचमी के अवसर पर राजस्थान शिक्षा विभाग 23 जनवरी को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में एक साथ मेगा पीटीएम आयोजित की जाएगी। साथ ही पीईईओ व यूसीईईओ स्तर के विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, गतिविधियों और सर्वांगीण विकास की जानकारी देना है। इस बार 65 लाख अभिभावकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य आयोजन जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक शामिल होंगे। सभी जिलों के विद्यालय मुख्यमंत्री से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस अवसर पर शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण करेंगे, लगभग 4 लाख बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करेंगे तथा 6 लाख विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर प्रदान करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

मेगा पीटीएम के दिन बसंत पंचमी होने के कारण सभी विद्यालयों में सरस्वती वंदना और कृष्ण भोग का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने और विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।

निपुण मेले में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणना करने की क्षमता को गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
20 Jan 2026 08:24 am