जयपुर

Rajasthan : राजस्थान में केसर बाटी, चाय, शुगर, घी, हल्दी, नमकीन और रोस्टेड चने में जानलेवा मिलावट, 17 उत्पाद किए गए बैन

Rajasthan : राजस्थान में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने विगत दिनों लिए गए खाद्य सामग्री के नमूनों में अनसेफ (जानलेवा) पाए गए 17 उत्पादों को प्रतिबंधित किया है।

2 min read
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Rajasthan : राजस्थान में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने विगत दिनों लिए गए खाद्य सामग्री के नमूनों में अनसेफ (जानलेवा) पाए गए 17 उत्पादों को प्रतिबंधित किया है। इन उत्पादों के वितरण, बिक्री और प्रदर्शन पर राज्यभर में दो माह के लिए प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया है। अप्रेल 2026 में विभिन्न जिलों से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि खाद्य व्यापारी की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में पुनः जांच के लिए अपील करने के बाद रेफरल प्रयोगशाला की रिपोर्ट अनसेफ प्राप्त होने की अवधि में अपील नहीं करने पर इन खाद्य पदार्थों के रिकॉल की प्रकिया अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें

Jaipur Ring Road : जयपुर के विकास को बड़ा झटका! अब उत्तरी रिंग रोड, दक्षिणी रिंग रोड से नहीं जुड़ेगी

आमजन को इन उत्पादों की खरीद-उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि ये उत्पाद सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसके साथ ही अन्य दूसरे राज्यों में निर्मित उत्पादों के मामलों में संबंधित राज्यों के खाद्य सुरक्षा विभाग को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

ये खाद्य उत्पाद प्रतिबंधित

1- केसर बाटी
निर्माता : रस रसना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर
2- चाय
निर्माता : शिव शक्ति टी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल
3- शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी
निर्माता : नगद नारायण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर
4- हल्दी
फर्म : श्री साई मसाले वाला भरतपुर
5- रोस्टेड चना
निर्माता : आरके कम्पनी गुरुग्राम, हरियाणा
6- नमकीन तीखा मीठा मिक्स
निर्माता : बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड, राऊ पीथमपुर लिंक रोड, इंदौर
7- घी
निर्माता : आरडी इंडस्ट्रीज, जींद हरियाणा
8- घी
निर्माता : गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड पानीपत, हरियाणा
9- घी
निर्माता : कृष्णा फूड प्रोडक्शन, झज्जर, हरियाणा
10- घी
निर्माता : धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स लूणी, जोधपुर
11- घी
निर्माता : प्रथम ट्रेडिंग कंपनी भिवानी, हरियाणा
12- घी
निर्माता : मारुति एग्रो इंडस्ट्रीज मुक्तसर, पंजाब
13- घी
निर्माता : प्रगति फूड प्रोडक्ट्स भिवानी, हरियाणा
14- घी : 15 लीटर, 500 मिली, 200 मिली, 01 लीटर
निर्माता : श्याम मिल्क फूड प्रोडक्शंस, पाली
15- घी : 500 मिलीलीटर जार
निर्माता फर्म – राम फ़ूड प्रोडक्ट, हिसार (हरियाणा)
16- घी :
निर्माता : गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, जलपर, जिला पानीपत (हरियाणा)।

ये भी पढ़ें

Railway Rules Changes : दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, रियायती सुविधाओं के नियमों में किया बदलाव
Updated on:
14 Apr 2026 08:40 am
Published on:
14 Apr 2026 08:39 am
Also Read
View All