2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: जयपुर में मिला BJP नेता का शव, नाराज परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Rajasthan Crime News: जयपुर ग्रामीण में भाजपा के स्थानीय नेता और एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

2 min read
Google source verification
BJP Leader Ramawtar Aswal Murder Case

विरोध प्रदर्शन करते परिजनों का फोटो: पत्रिका

BJP Leader Ramavatar Aswal Murder Case: जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के मनोहरपुर थाना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता और एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रात को करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में एक कबाड़ गोदाम में मिला जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

मृतक रामवतार असवाल (52) मनोहरपुर कस्बे में कबाड़ के व्यापार से जुड़े हुए थे और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

1 करोड़ रुपए मुआवजे और सरकारी नौकरी की रखी मांग

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आज सुबह मनोहरपुर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा नेता उपेन यादव, दिगराज सिंह, प्रवीण व्यास, महेंद्र चौधरी और राजेश जांगिड़ सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

मामले को शांत कराने के लिए एसडीएम संजीव कुमार खेदड़, एडिशनल एसपी रणवीर सिंह, डीएसपी रामावतार और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। हालांकि परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग