जयपुर

Food Security Scheme : खाद्य सुरक्षा योजना पर मंत्री सुरेश सिंह रावत का बड़ा बयान, दी नई जानकारी

Food Security Scheme : जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नई जानकारी दी।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Food Security Scheme : जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़ने के लिए वर्तमान में पोर्टल खुला है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी आवेदन कर खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वा सकता है।

मंत्री सुरेश सिंह रावत प्रश्नकाल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की ओर से सदस्य रफीक खान द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 26 फरवरी 2026 तक कुल 1,36,977 राशन कार्डधारी पंजीकृत हैं।

ये भी पढ़ें

Jaipur Warehouse Hub : राजस्थान के लिए अच्छी खबर, जयपुर बन रहा नया वेयरहाउसिंग हब, सरकार की इस योजना से निवेशकों में बढ़ी दिलचस्पी

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया राज्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य के साथ चलाए गए गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के सक्षम लाभार्थियों ने अपने नाम हटवाए हैं।

चयनित लाभार्थियों का तीन माह में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के चयनित लाभार्थियों को तीन माह में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटे हैं।

जयपुर शहर में 1,27,286 नाम हटाए गए

इससे पहले विधायक रफीक खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि जयपुर शहर में एक फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2026 तक खाद्य सुरक्षा योजना में 84,574 नाम जोड़े गये हैं। साथ ही 1,27,286 नाम हटाए गए हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

ये भी पढ़ें

Mahavir Jayanti Holiday : राजस्थान में महावीर जयंती पर्व पर सरकारी अवकाश को लेकर असमंजस गहराया, जानें जैन समुदाय की क्या है मांग?

Published on:
06 Mar 2026 09:16 am
Also Read
View All
‘आप सड़क छाप लग रहे हो, मेडिकल टेस्ट कराओ’, विधानसभा में सभापति-डोटासरा के बीच नोकझोंक, अध्यक्ष आज लेंगे बड़ा फैसला

बड़ी खुशखबरी: राजस्थान में अब जेल नहीं सिर्फ जुर्माना, विधानसभा में ‘जन विश्वास विधेयक’ पास; खेजड़ी के लिए भी आएगा नया कानून

Rajasthan Weather Alert: आरंभ ही प्रचंड है… मार्च की शुरुआत में ही 15 शहरों का पारा 35 के पार, अब आई मौसम विभाग की ये बड़ी चेतावनी

Jaipur Warehouse Hub : राजस्थान के लिए अच्छी खबर, जयपुर बन रहा नया वेयरहाउसिंग हब, सरकार की इस योजना से निवेशकों में बढ़ी दिलचस्पी

राजस्थान में शिलान्यास पट्टिकाओं को लेकर नया नियम, विधानसभा में सरकार-विपक्ष आमने-सामने

अगली खबर