जयपुर

Rural Development : राजस्थान सरकार का बड़ा कदम, विकास योजना में नए गांवों को जोड़ने की तैयारी, बदलेगी तस्वीर

New Villages Development : विधानसभा में बड़ा ऐलान दोगुना किया बजट। विकास योजना में बड़ा बदलाव! नए गांवों को जोड़ने की तैयारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 4:12 PM IST
Legislative Assembly,

जयपुर। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि डांग विकास योजना में नए गांव जोड़ने के लिए संबंधित जिला कलक्टर्स से प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि डांग क्षेत्र विकास मण्डल की 8 जनवरी 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि भरतपुर जिले में डांग विकास योजना के अन्तर्गत कार्यों को शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में डांग क्षेत्र के विकास के लिए 50 करोड़ की राशि को बढ़ाकर 100 करोड़ करने की घोषणा की गई है।


देवासी ने कहा कि अधिकाधिक लोगों को डांग विकास योजना लाभ देने के लिए वन विभाग से अनापत्ति लेकर वन क्षेत्र में आने वाले गांवों तथा माइन्स को भी डांग विकास योजना में जोडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पहले विधायक ऋतु बनावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि विगत पांच वर्षों ( 2019-20 से 2023-24) में विधान सभा क्षेत्र में डांग क्षेत्रीय विकास योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यों का वर्षवार एवं राशिवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि डांग क्षेत्रीय विकास योजना में वर्ष 2024-25 में 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया है । देवासी ने योजना में वर्ष 2024-25 में स्वीकृत कार्य एवं पूर्ण कार्यों का विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

Updated on:
28 Feb 2025, 4:12 PM IST
Published on: