Rajasthan News : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) कमाल का काम किया। मस्कट से आया 1.56 करोड़ रुपए का सोना डीआरआइ ने पकड़ा।
Rajasthan News : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने शनिवार को मनोहरपुर टोल प्लाजा पर एक कार में सवार चार तस्करों से 1.56 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार यह सोना बिस्कुट के फॉर्म में था, जिसका वजन 2200 ग्राम है। चारों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह डीआरआइ की 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। शुक्रवार को डीआरआइ की टीम ने बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट बरामद की थी।
सूत्रों के अनुसार पकडे गए गोल्ड में तस्करों ने एक अनोखा रूट अपनाया। यह अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें तस्करों ने इंटरनेशनल फ्लाइट के डोमेस्टिक बनने की रेकी कर तस्करी को अंजाम दिया है। दरअसल इंटरनेशल टर्मिनल की चैकिंग से बचने के लिए इनमें से दो तस्करों ने पहले मस्कट से मुंबई की फ्लाइट ली और सोने को सीट की नीचे छिपा दिया।
यह भी पढ़ें -
इसके बाद ये फ्लाइट डोमेस्टिक होकर मुंबई से जयपुर आनी थी, तो तस्करों ने पहले ही उन्हीं सीटों को बुक करवा लिया। जयपुर आई डोमेस्टिक फ्लाइट में चैकिंग होने के चांस कम थे, इसलिए वे आसानी से टर्मिनल से बाहर आ गए। बाहर 2 और कैरियर उनका इंतजार कर रहे थे। डीआरआइ टीम ने सूचना मिलने पर तस्करों का पीछा कर मनोहपुर टोल पर दबोच लिया।
यह भी पढ़ें -