जयपुर

राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शम्भू दयाल बड़गूजर का निधन

राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शंभु दयाल बड़गूजर का शनिवार तड़के निधन हो गया।

2 min read
Aug 19, 2017

जयपुर। राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शंभु दयाल बड़गूजर का शनिवार तड़के निधन हो गया। बड़गूजर काफी समय से बीमार थे और उनका जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पैतृक गांव गांव केकड़ी में शोक की लहर
चिकित्सकों के अनुसार, बड़गूजर ने देर रात करीब दो बजकर बीस मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही अजमेर जिले में उनके पैतृक गांव केकड़ी में शोक की लहर छा गर्इ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने गहरा शोक व्यक्त किया
बड़गूजर के निधन की सूचना मिलते ही उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनकी पार्थिव देह जयपुर स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है और उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमंडल को समर्थन देकर बचार्इ थी सरकार
राजस्थान विधानसभा में दो बार सदस्य रहे बड़गूजर ने अजमेर जिले की केकडी से जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और जनतादल के विभाजन के बाद उन्होंने तत्कालीन भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमंडल को समर्थन देकर सरकार बचार्इ थी।

राजनीति में आने से पूर्व एक सामान्य बुनकर थे बडगूजर

खाादी बोर्ड में नवाचारों को लागू करने वाले मिलनसार और मृदूभाषी बडगूजर राजनीति में आने से पूर्व एक सामान्य बुनकर के रूप में अपना जीवन शुरू किया था।

Updated on:
19 Aug 2017 11:54 am
Published on:
19 Aug 2017 11:39 am
Also Read
View All