अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक बाइक को लेकर हड़कंप मच गया। दरअसल, बाइपास स्थित काॅसमास सोयायटी में एक पल्सर में बम लगे होने की सूचना ने पुलिस आैर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। घटना 11 अगस्त की है, बाद में पता चला कि बाइक में कोर्इ बम नहीं था। यह मामला इन दिनाें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की हकीकत जाने बिना कुछ लोग मामले को लेकर गलत जानकारी फैला रहे हैं।