जयपुर

राजस्थान पंचायत चुनाव में गांवों ने शहरों को पछाड़ा: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में जिला परिषद और पंचायत समिति के 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। दोनों निकायों में कुल 4,848 महिलाएं चुनी गईं। 25 साल तक की उम्र के 598 युवा भी जीते।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 12:47 PM IST
rajasthan panchayat election result 2026
भरतपुर में जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता (पत्रिका फाइल फोटो)

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: जयपुर: गांवों को विकास की दौड़ से अलग समझने की भूल मत कीजिए। देश में महिलाओं को बराबरी पर लाने और सत्ता में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की बातें वर्षों से हो रही हैं। राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में महिलाओं ने 54 फीसदी से ज्यादा पदों पर जीत दर्ज की है। इन चुनावों में 598 युवाओं ने सांसद या विधायक बनने की न्यूनतम आयु 25 साल तक पहुंचने से पहले ही जीत दर्ज कर राजनीति में कदम रखा है। इसके अलावा 178 पंचायत प्रतिनिधि ऐसे हैं, जो प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद गांवों की राजनीति में उतरे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पंचायत समितियों की 7,520 और जिला परिषदों की 1,271 सीटों के नतीजे घोषित किए। इन चुनावों में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। अब 25 नवंबर को 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख और 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। वहीं, 419 पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान के चुनाव होंगे।

जिला परिषद का गणित

21 वर्ष की आयु में एंट्री

नामपार्टीजिला
आशा डामोरकांग्रेसउदयपुर
उर्मिला कंवर तंवरकांग्रेसबालोतरा
गरिमा सिंहकांग्रेसडीडवाना-कुचामन
दुर्गा कुमारीभाजपासिरोही
दिलीप कटाराकांग्रेसबांसवाड़ा
शीला कुमारीकांग्रेसबांसवाड़ा
शकुंतलाकांग्रेसबांसवाड़ा
फिल्मा मीनाकांग्रेससवाई माधोपुर
वर्षा झालाभाजपाझालावाड़
संतोष कुमारीकांग्रेसजैसलमेर

80 वर्ष की उम्र में सक्रिय

रतनाराम, भाजपा, जैसलमेर।

शिक्षा की स्थिति

शिक्षासंख्या
निरक्षर260
प्राथमिक कक्षा30
बारहवीं तक381
स्नातक280
स्नातकोत्तर154
प्रोफेशनल54
अन्य7

आंकड़े प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों के अनुसार हैं।

आयु के अनुसार प्रतिनिधि

आयु वर्ग (वर्ष)संख्या
2110
22–2570
26–30157
31–40432
41–50286
51–60182
61–70116
71–8018
कुल प्रत्याशी1,271
महिलाएं687

पंचायत समिति के आंकड़े

लॉटरी से हुई जीत

भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा पंचायत समिति के वार्ड-10 से कांग्रेस की गायत्री, सीकर जिले की फतेहपुर पंचायत समिति के वार्ड-4 से कांग्रेस की सरिता कंवर और सीकर जिले की नेछवा पंचायत समिति के वार्ड-3 से कांग्रेस की यासमीन बानो को लॉटरी से विजेता घोषित किया गया।

  • सबसे बड़ी जीत। अजमेर पंचायत समिति के वार्ड-12 से कांग्रेस के रशीद खान ने भाजपा के चांद को 3,861 मतों से हराया।
  • 21 वर्ष की आयु में जीत। 76 प्रतिनिधि 21 वर्ष की आयु में चुने गए।
  • 84 वर्ष की उम्र में जीत। जोधपुर जिले की धवा पंचायत समिति के वार्ड-9 से जीते आरएलपी के हैप्पी की उम्र 84 वर्ष है।

शिक्षा की स्थिति

शिक्षासंख्या
निरक्षर2,355
प्राथमिक कक्षा276
बारहवीं तक2,520
स्नातक1,138
स्नातकोत्तर489
प्रोफेशनल124
अन्य19

आंकड़े प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों के अनुसार हैं।

आयु के अनुसार प्रतिनिधि

आयु वर्ग (वर्ष)संख्या
2176
22–25442
26–301,043
31–402,677
41–501,620
51–60967
61–70580
71–80111
80 से ऊपर4
कुल सदस्य7,620
महिलाएं4,161