Cyber Security Update: राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें अकाउंट को हैकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए 6 जरूरी सेटिंग्स तुरंत बदलने की सलाह दी है।
Rajasthan Police WhatsApp Advisory: यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी निजी चैट, फोटो, वीडियो और बैंक खातों में जमा रकम पर भारी पड़ सकती है। राजस्थान पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी कर तुरंत 6 जरूरी सुरक्षा सेटिंग्स बदलने की सलाह दी है। यह कदम बढ़ते साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए बेहद जरूरी बताया गया है, जिससे यूजर्स अपनी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत कर सकें और किसी भी तरह की हैकिंग या डेटा चोरी से बचाव कर सकें।
एडीजी (साइबर अपराध) वी.के. सिंह ने बताया कि साइबर ठगों से सुरक्षित रहने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने व्हाट्सएप अकाउंट में ये बदलाव तुरंत कर लेने चाहिए। आज के समय में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए यह कदम बेहद जरूरी हो गया है ताकि किसी भी तरह की हैकिंग या डेटा चोरी से बचा जा सके।
इन सभी सेटिंग्स को अपनाकर यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट को काफी हद तक सुरक्षित बना सकते हैं और साइबर अपराधियों से बचाव कर सकते हैं।