जयपुर

नियम पालना के बाद भी राजस्थान में पुलिसकर्मियों का डिमोशन, 56 SI बनेंगे सिपाही, कारण हैरान करने वाला

SI Demoted To Constable: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। नियम पालना के बाद भी विभाग के 55 सब इंस्पेक्टर वापस सिपाही (कांस्टेबल) बनाए जाएंगे। जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की हैरान करने वाली वजह और PHQ का पूरा आदेश।
2 min read
• •
May 16, 2026
Rajasthan SI Bharti
प्रतीकात्मक तस्वीर-एआई जेनरेटेड

Rajasthan Police News: राजस्थान पुलिस में बड़े स्तर पर डिमोशन जैसा मामला सामने आया है। सारे आदेश मानने, नियमों की पालना करने के बाद भी करीब 56 थानेदार यानी एसआई को वापस से सिपाही बना दिया गया है। इसके पीछे के कारण हैरान करने वाले हैं। दरअसल एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पास करने के बाद सिपाही से थानेदार बने इन पुलिसकर्मियों को एसआई भर्ती परीक्षा नकल के चलते रद्द होने के कारण वापस से सरकार ने अपने पुराने पदों पर भेजा है। जबकि इनमें से अधिकतर ने नौकरी ज्वाइन करने के साथ ही बड़े केसेज की जिम्मेदारी भी उठाई थी। लेकिन नकल और पेपर लीक जैसे दो मामलों ने सारे सपने तोड़ दिए।

PHQ ने जारी किए आदेश, निरस्त हुए नियुक्ति पत्र

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के आईजी (HQ) राहुल कोटोकी ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी रेंज आईजी, जयपुर और जोधपुर के पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में एक आधिकारिक गाइडलाइन और आदेश भिजवा दिया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चूंकि सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 अब पूरी तरह रद्द हो चुकी है और चयनितों के नियुक्ति आदेश भी निरस्त कर दिए गए हैं, इसलिए पुलिस बेड़े के इन 56 कार्मिकों को वापस उनके पुराने पदों पर बहाल करने की प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए।

कोर्ट के निर्देश पर वापस नौकरी जॉइन करने का रास्ता साफ

मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, एसआई भर्ती के लिए पूर्व में जिन कार्मिकों ने अपने पदों से तकनीकी तौर पर इस्तीफा दे दिया था या रिलीव हुए थे, उन्हें अब कोर्ट के निर्देशों के आधार पर वापस डिपार्टमेंट में एंट्री दी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार सभी रेंज आईजी और कमिश्नर अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि माननीय न्यायालय के निर्देशों के तहत इन पूर्व कार्मिकों को वापस उनके कांस्टेबल पदों पर जॉइन करवाया जाए, ताकि उनके रोजगार और सर्विस रिकॉर्ड पर विपरीत असर न पड़े।

523 जवानों ने छोड़ी थी अलग-अलग जगह से नौकरी

गौरतलब है कि साल 2021 की इस चर्चित और विवादित सब इंस्पेक्टर भर्ती में कुल 523 ऐसे अभ्यर्थी चयनित होकर एसआई बने थे, जो पहले से ही सरकारी या अर्ध-सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर कार्यरत थे। वे अपनी पुरानी नौकरियां छोड़कर या वहां से इस्तीफा देकर पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टर के पद पर आए थे। भर्ती रद्द होने के बाद इन सभी के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया था, लेकिन फिलहाल राजस्थान पुलिस बेड़े के ही पुराने 55 कांस्टेबलों और एक प्लाटून कमांडर के लिए मुख्यालय के इस फैसले से बड़ी राहत की खबर आई है। अन्य अभ्यर्थियों को लेकर भी कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर मंथन जारी है।

Updated on:
16 May 2026 08:47 am
Published on:
16 May 2026 08:47 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा

Rajasthan Politics: ‘चापलूसी न मेरे खून में, ना ही कभी करूंगा’,  पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का नया ‘सियासी बम’! कांग्रेस में फिर हड़कंप