जयपुर

Rajasthan Politics: BJP विधायक ने मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सुनाई खरी-खोटी, लगाए ये बड़े आरोप; जानें पूरा मामला

Rajasthan BJP: विधायक रामबिलास मीना और नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बीच जोरदार बहस हो गई। जानें क्यों...
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 10:51 AM IST
Feature image

राजस्थान में हर किसी को तबादलों का इंतजार है। आईएएस- आईपीएस और आरएएस- आरपीएस ही नहीं, अन्य विभागों में भी विधायकों को तबादलों का इंतजार है। विधायक अपने क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरवाने के लिए सचिवालय में मंत्रियों के चक्कर काट रहे हैं और नाराजगी भी जता रहे हैं।

सोमवार को तो लालसोट से भाजपा विधायक रामबिलास मीना (BJP MLA Ram Bilas Meena) चक्कर काटने पड़ रहे और नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बीच रिक्त पदों भरने को लेकर जोरदार बहस हो गई और दोनों ने एक- दूसरे खरी- खोटी सुनाई। मीना यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंत्रालय भवन से बाहर आकर गुस्सा जताया और खर्रा के प्रति नाराजगी जताई।

चक्कर काटने पड़ रहे

इस बारे में मीना से राजस्थान पत्रिका ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मंत्री सुनवाई ही नहीं कर रहे उनके चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नगर पालिका में स्टाफ नहीं है। पत्रिका ने खर्रा से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

मंत्री-विधायक में तकरार- नेता प्रतिपक्ष

उधर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा के विधायक अपनी सरकार के खिलाफ खुलकर सड़कों पर आने लगे हैं। जब सरकार के चुने हुए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के मध्य ही आपसी तालमेल का अभाव साफ दिखाई पड़ रहा है तो राजस्थान की जनता किस हाल में होगी।

Updated on:
3 Sep 2024, 10:51 AM IST
Published on: