जयपुर

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें मानसून की विदाई कब?

Rajasthan Weather Update: प्रदेश से सोमवार से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। लेकिन, मानसून की विदाई के दो दिन बाद प्रदेश में मौसम फिर पलटेगा।

2 min read
Sep 14, 2025
फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में इस बार मानसून जमकर मेहरबान रहा। प्रदेश से सोमवार से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। लेकिन, मानसून की विदाई के दो दिन बाद प्रदेश में मौसम फिर पलटेगा। मौसम विभाग ने भी 17 सितंबर को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो पिछले 3 दिन से राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हाेने लगी है। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें

Monsoon Withdrawal 2025: राजस्थान से मानसून की विदाई कब? IMD ने दिया ये संकेत

सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का रहा

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में शनिवार को दिन में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी

इसके अलावा चूरू में 37, बीकानेर में 35.7, फलोदी में 35.6, जैसलमेर में 35.8, जोधपुर में 33.6, बाड़मेर में 35.3, पिलानी में 35.8, सीकर में 34.5, कोटा में 33.9, चित्तौड़गढ़ में 34.9, उदयपुर में 32.6, अलवर में 36, टोंक में 34.6, भीलवाड़ा में 33.4, हनुमानगढ़ में 35.6, अजमेर, जालोर में 33.6, झुंझुनूं में 34.8 और दौसा में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 सितंबर से शुरू हो जाएगी मानसून की विदाई

मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, इस दौरान पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां 15 सितंबर से अनुकूल है। ऐसे में साफ है कि 15 सितंबर से प्रदेश से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

17 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 17 सितंबर को राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में यहां मिट्टी धंसी, जमीन से निकलने लगे 8000 साल पुराने घर; लोग हैरान

Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर