जयपुर

राजस्थान भर्ती परीक्षा घोटाला: 830 गिरफ्तार, 250 पर जुर्म साबित; सुरेश ढाका और यूनिक भांभू पर 1-1 लाख का इनाम

राजस्थान में सरकारी भर्ती घोटालों पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़ी कार्रवाई की है। भर्ती फर्जीवाड़े में अब तक 830 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 250 अन्य के खिलाफ अपराध साबित होने के बाद उनकी तलाश जारी है।
less than 1 minute read
Jul 31, 2026
Rajasthan Recruitment Exam Scam
यूनिक भांभू और सुरेश ढाका (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Recruitment Exam Scam: जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली और फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को 250 ऐसे आरोपियों की तलाश है, जिनके खिलाफ जांच में अपराध प्रमाणित हो चुका है। एसओजी के रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, भर्ती घोटालों के मामलों में अब तक 830 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि इनमें से 325 आरोपी पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी, फजी डिग्री, फजी दस्तावेज और अन्य अनियमितताओं के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने या दिलाने के मामलों में पकड़े गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जीवाड़े में 15 ऐसे सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे, जो नौकरी में रहकर पेपर लीक गिरोह के साथ मिलीभगत कर रहे थे।

एसओजी के अनुसार, भर्ती घोटालों की पड़ताल अभी जारी है और कई मामलों में नए खुलासे होने की संभावना है। इसके अलावा, एसओजी 500 संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसओजी की सूची में 50 इनामी आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।

पेपर लीक मामले में एक लाख के इनामी

यूनिक उर्फ पंकज भांभू निवासी चूरू में कोतवाली क्षेत्र स्थित पूनिया कॉलोनी और सुरेश ढाका निवासी सांचौर के सरवाना स्थित अचलपुर।
एसओजी में करीब 48 अन्य वांटेड पर इनाम घोषित है। इनमें 5 हजार, 10 हजार, 20 हजार, 25 हजार व 50 हजार रुपए शामिल हैं।

सरकारी भर्तियों के मामले में अब तक करीब 830 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ के बाद और कई नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
-विशाल बंसल, एडीजी, एसओजी राजस्थान

Updated on:
31 Jul 2026 09:54 am
Published on:
31 Jul 2026 09:54 am