जयपुर

Rajasthan News : रीको और पीडब्ल्यूडी मिलकर बनाएंगे सड़कें, उद्योगों को मिलेगा सीधा फायदा

Rajasthan News : औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) ने एक बड़ा कदम उठाया है।

2 min read
May 06, 2026
Photo: AI-generated

RIICO PWD road development Rajasthan : जयपुर। औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) ने एक बड़ा कदम उठाया है। औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने और परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रीको और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मिलकर 38 सड़कों का विकास करेंगे। कोस्ट शेयरिंग मॉडल पर होने वाले इस काम में दोनों विभाग बराबर की हिस्सेदारी निभाएंगे, जिससे उद्योगों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद है।

रीको के 36 औद्योगिक क्षेत्रों की एप्रोच सड़कों की पहचान की गई है, जो सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 205 किलोमीटर है और इनके सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण पर लगभग 290 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ये भी पढ़ें

किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भूमि अवाप्ति का मामला, किसान बोले-जमीन व खेजड़ी बचाओ

इन औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

इस परियोजना के तहत आबूरोड, अजमेर, बालोतरा, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, जयपुर, जालोर, झालावाड़, कोटा, नीमराना, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर और उदयपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को फायदा मिलेगा ।

इन सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान सरकार के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें रीको और पीडब्ल्यूडी की 50-50 प्रतिशत वित्तीय साझेदारी होगी।

रीको कनेक्टिविटी सुधारने के लिए चुका है पहल

इससे पहले भी रीको औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए पहल कर चुका है। भिवाड़ी क्षेत्र में खिजुरीवास टोल प्लाजा से टपूकड़ा तक राज्य राजमार्ग संख्या-25 के चौड़ीकरण और नाले के निर्माण के लिए करीब 74 करोड़ रुपए की परियोजना में से लगभग 37 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी रीको ने मंजूर की थी। इस परियोजना से क्षेत्र के उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा सीधा लाभ

रीको का मानना है कि मजबूत आधारभूत ढांचा औद्योगिक विकास की रीढ़ होता है। बेहतर सड़क नेटवर्क से उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ती है और निवेशकों को आकर्षित करने में भी मदद मिलती है । यही कारण है कि रीको लगातार औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन पर जोर दे रहा है । नई सड़क परियोजना के पूरा होने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित औद्योगिक इकाइयों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा ।

ये भी पढ़ें

Pali News: पाली के किसानों को कब मिलेगा मुआवजा, डीएमआईसी प्रोजेक्ट में ली थी जमीन, भू-माफिया सक्रिय
Also Read
View All